ETV Bharat / state

जर्जर सड़क और अव्यवस्थित यातायात का विरोध, कांग्रेस का चक्काजाम, एडका मोड़ चौक पर घंटों ठप रहा आवागमन

नाराणयपुर में कांग्रेस ने जर्जर सड़क और बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ चक्काजाम किया. जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

warning of agitation by block roads
जर्जर सड़क और अव्यवस्थित यातायात का विरोध (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 3, 2026 at 6:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नारायणपुर : नारायणपुर की जर्जर, खराब और खस्ताहाल सड़कों और बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को एडका मोड़ चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाली के लिए बीजेपी सरकार, स्थानीय विधायक मंत्री केदार कश्यप और सांसद को जिम्मेदार ठहराया. कांग्रेस ने आरोप लगाए कि इन नेताओं का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है.

दो साल से सड़क खराब लेकिन मरम्मत नहीं

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय नारायणपुर की प्रमुख सड़कों की हालत पिछले दो वर्षों से लगातार खराब बनी हुई है, लेकिन शासन–प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ठोस पहल नहीं की.

warning of agitation by block roads
कांग्रेस का चक्काजाम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जर्जर सड़कों के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खस्ताहाल सड़कें नारायणपुर को एक टापू में तब्दील कर रही हैं, जहां पहुंचना और निकलना दोनों ही मुश्किल हो गया है-राजेश दीवान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

जर्जर सड़क और अव्यवस्थित यातायात का विरोध (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

PWD विभाग के कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान किया काम

कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक चक्काजाम आंदोलन से पहले ही विभागीय स्तर पर अचानक हलचल दिखाई देने लगी.PWD विभाग के कर्मचारी सड़क पर गिट्टी बिछाते नजर आए. जिसे कांग्रेस ने अपने आंदोलन का प्रत्यक्ष प्रभाव बताया. यदि समय रहते सरकार ने जनता की आवाज सुनी होती, तो आंदोलन की नौबत नहीं आती.

Congress Protest against dilapidated roads
जर्जर सड़क और अव्यवस्थित यातायात का विरोध (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरे कामों के कारण उड़ने वाली धूल से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा, और नारायणपुर की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है - रवि देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

चक्काजाम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नारायणपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क मरम्मत, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और स्थायी समाधान की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नगर की सड़कों और यातायात व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


बस्तर पंडुम 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम साय ने आयोजन में शामिल होने का दिया आमंत्रण

नक्सल मोर्चे पर फोर्स के नाम रहा साल 2025, 256 माओवादी ढेर 1573 पुनर्वासित, नक्सल क्षेत्रों में खुले 58 नए कैंप

चैतन्य बघेल जेल से जमानत पर छूटे, शराब घोटाला केस में ईडी ने किया था अरेस्ट