ETV Bharat / state

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी ये बड़ी बात!

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विवाद जारी है. कांग्रेस पार्टी इसको लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर है.

Congress party criticises BJP over renaming of MGNREGA scheme in Bokaro
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 10, 2026 at 9:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारोः कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनरेगा का नाम बदलने (VB-G RAM G) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला जारी है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो परिषदन में कहा कि देश के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नित केंद्र सरकार योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है.

मनरेगा योजना देश में गरीबी और बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए बड़ी योजना साबित हुई थी. यह बातें मनरेगा बचाओ अभियान के तहत बोकारो सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कही.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बयान (ETV Bharat)

कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत कर चुकी है. इसी को लेकर जिला में पहुंच कर प्रदेश के बड़े नेता इसकी जानकारी दे रहे हैं. राजेश ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ ध्यान भटकने को लेकर किया जा रहा है अपने बड़े पूंजीपति मित्रों को जंगल जमीन जो देने के काम मोदी सरकार कर रही है उसी से ध्यान भटकने का यह प्रयास है.

राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा का नाम बदला गया है. उसे समझने में जब हम लोगों को परेशानी हो रही है तो आम जनता कब तक समझेगी यह समझ से परे है. राजेश ठाकुर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने भी कभी यह नहीं सोचा था कि उनके नाम का इतना बीजेपी वाले चीर हरण करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम का नाम कोई योजना में परिभाषित किया गया है ऐसे में उनके चाहने वाले भी नाराज और आहत होंगे.

इसे भी पढे़ं- मनरेगा बचाओ संग्राम की रविवार से शुरुआत, जिला मुख्यालयों पर उपवास करेंगे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता

इसे भी पढे़ं- योजनाओं के नाम पर राजनीति: कांग्रेस का आरोप, योजनाओं का नाम बदल अपनी सरकार की ब्रांडिंग कर रही मोदी सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

इसे भी पढे़ं- कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, बापू वाटिका से लोकभवन तक निकालेंगे आक्रोश मार्च