कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता, बीजेपी सरकार को बताया फेल
कांग्रेस की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के अल्मोड़ा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को जमकर घेरा.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 7, 2026 at 8:39 AM IST
अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान दन्या में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. पूर्व पीसीसी अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मामले में फेल रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, यातायात, पेपर लीक सरीखी तमाम समस्याओं से आम आदमी परेशान है वहीं मंदिरों में हो रही आए दिन चोरी भाजपा की करनी और कथनी को उजागर कर रही है. बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश में एक भी कार्य नहीं हुआ है जिसे सरकार की उपलब्धि माना जाए.
उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास और जन जन की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेने की अपील लोगों से की. उन्होंने महिलाओं से अंकिता भंडारी सहित अनेक बालिकाओं के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सीबीआई जांच की झुनझुना थमा कर चुप बैठी है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि दस साल पूर्व उनके प्रयासों से गुरड़ाबांज में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र की स्थापना के लिए धनराशि मंजूर हुई थी.
उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल में पांच करोड़ रुपए खर्च होने के बाद बीते दस सालों में संस्थान बन नहीं पाया. भाजपा सरकार में एक भी बड़ी योजना का शासनादेश बीते साढ़े चार सालों में नहीं हुआ है. उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने और संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप भी लगाया. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट ने किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, वीरेंद्र मलाड़ा, दीवान राम आर्य, धन सिंह मलाड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, कमल बिष्ट आदि ने भी संबोधित किया.
इस दौरान अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ बाजार में रैली निकालते हुए चंदा चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत अनेक ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए नारेबाजी की. बता दें कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने कमर कस ली है और प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है.
चमोली में कांग्रेस की रैली: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गड़िया के नेतृत्व में पिंडर घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देवाल में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली निकालकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर क्षेत्रीय उपेक्षा और विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया.वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिंडर घाटी की लगातार उपेक्षा की जा रही है.
पढ़ें-

