ETV Bharat / state

संगठन बढ़ाओ अभियान : निर्धारित समय में टारगेट पूरा नहीं, अब 15 दिन की मोहलत मिली

प्रदेश नेतृत्व की उम्मीद पर खरे नहीं उतरने वाले 34 ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस.

PCC Chief Govind Singh Dotasra
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 6, 2026 at 3:17 PM IST

|

Updated : May 6, 2026 at 3:24 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले संगठन को ग्रास रूट पर मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से 1 अप्रैल को शुरू किए गए संगठन बढ़ाओ अभियान अपने निर्धारित समय में 5 लाख पदाधिकारी का टारगेट पूरा नहीं कर पाया है. जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन बढ़ाओ अभियान 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है.

पहले संगठन बढ़ाओ अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित था, जिसमें पहली बार 14000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी का गठन किया जाना था. वहीं, 10 हजार से ज्यादा शहरी वार्डों में भी वार्ड अध्यक्ष और वार्ड कार्यकारिणी का गठन किया जाना था. हालांकि, निर्धारित समय में संगठनात्मक ढांचा खड़ा नहीं हो पाया, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिलों में इस अभियान के तहत 15 दिन का समय और दिया है.

डोटासरा ने क्या कहा, सुनिए... (ETV Bharat Jaipur)

दावा- 78% ग्राम पंचायत कार्यकारिणी का गठन : वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया है कि संगठन बढ़ाओ अभियान के तहत 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायत कार्यकारिणी का 78 फीसदी काम पूरा हो गया है, जबकि शहरी वार्डों में कार्यकारिणी का 56% कम पूरा किया गया है. हालांकि, जो टारगेट हमारा था वो एक महीने में पूरा नहीं हो पाया इसलिए अब 15 दिन का समय दिया गया है.

33 ब्लॉक अध्यक्षों को नोटिस : वहीं, अभियान में प्रदेश कांग्रेस की उम्मीद पर खरे नहीं उतरने वाले 33 ब्लॉक अध्यक्षों को नोटिस दिया गया है. डोटासरा का कहना है कि संगठन बढ़ाओ अभियान में 400 ब्लॉक अध्यक्षों में से 33 ब्लॉक अध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्होंने इस काम को पूरा नहीं किया है. इसलिए उन्हें कारण बताओं नोटिस देखकर पूछा गया है कि आखिर क्या वजह थी जो उन्होंने संगठनात्मक कामकाज में रूचि नहीं दिखाई.

पढ़ें : डोटासरा बोले- बंगाल जैसी लूट राजस्थान में नहीं होने देंगे, चाहे जान देनी पड़े

हालांकि, स्वयं पीसीसी अध्यक्ष का कहना है कि कई जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों ने इसमें शादियों और गर्मी के सीजन को एक बड़ी वजह बताया है. इसलिए अब 15 दिन का समय बढ़ाया गया है. इसके बाद कोई समय नहीं बढ़ेगा. डोटासरा का कहना है कि पहली बार संगठन में ग्रास रूट तक हम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की फौज खड़ी कर रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से भाजपा बेईमानी कर रहे हैं. परिसीमन में बेईमानी की गई है, SIR के जरिए योग्य वोट भी काटने के षड्यंत्र रचे गए थे. उन सब पर नजर रखने के लिए ग्रास रूट पर संगठन को खड़ा किया जा रहा है.

200 विधानसभा क्षेत्रों नए लोगों को जिम्मेदारी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि संगठन में योग्य और नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 200 विधानसभा क्षेत्र में 200 नए और योग्य लोगों को मौका दिया था. जिन्होंने अच्छा काम किया है कुछ लोग समय नहीं दे पाए उनकी जगह दूसरे नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. कुछ नेताओं की घर वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है. लोग अपने स्वार्थ के लिए जाते हैं और अपने स्वार्थ के लिए ही वापस आपस आते हैं. इसमें कोई नई बात नहीं है.

पढ़ें : कांग्रेस ने की सभी जिलों के प्रभारी और सह–प्रभारियों की घोषणा, नए सिरे से की नियुक्ति

ग्रास रूट पर 5 लाख पदाधिकारी बनेंगे : कांग्रेस में ग्रास रूट पर 14000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में 3 लाख से ज्यादा पदाधिकारी और 10 हजार से ज्यादा शहरी वार्डों में 2 लाख पदाधिकारी बनाए जाएंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक वार्ड में 21-21 पदाधिकारियो की कार्यकारिणी बनेगी.

Last Updated : May 6, 2026 at 3:24 PM IST