दीपक बैज ने बजट को बताया जुमलेबाजी, कहा साय सरकार जनता को पहना रही है टोपी, बीजेपी बोली विकास देने वाला संकल्प
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने साय सरकार के बजट को सिर्फ जुमलेबाजी करार दिया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 24, 2026 at 6:19 PM IST
|Updated : February 24, 2026 at 6:48 PM IST
रायपुर : छत्तीसगढ़ के फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का सालाना बजट पेश किया. इस बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संकल्प का नाम दिया. इससे पहले पेश किए गए दो बजट को वित्त मंत्री ने GYAN और GATI नाम दिया था. अब ज्ञान और गति से आगे विजन 2047 को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ने संकल्प के साथ बजट प्रस्तुत किया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बजट इनक्लूसिव ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने पर फोकस्ड है.
डिप्टी सीएम अरुण साव ने की बजट की तारीफ
बजट को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हमारे नए और ऐतिहासिक विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया है. यह बजट हम जिस संकल्प को लेकर सरकार में आए हैं. हमने बनाया है हम ही सवारेंगे. छत्तीसगढ़ को संवारने का ये बजट. एक-एक क्षेत्र एक-एक वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण कार्य का यह बजट है. अलग-अलग अनेक नई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ हुई है.
मुख्यमंत्री आदर्श सहर्ष समृद्धि योजना शहरों के विकास के लिए नगरी प्रशासन विभाग के लिए नई योजना बनी है. मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क योजना लोक निर्माण विभाग में नई योजना आई है. ऐसे अनेक नवाचार और नई योजनाए इस बजट में समाहित किया गया है. इसलिए हमारे उस संकल्प को पूरा करने वाला बजट है. हमने बनाया है हम ही सवारेंगे. छत्तीसगढ़ को संवारने का बजट है. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प हमारा है. छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने का यह बजट है- अरुण साव,डिप्टी सीएम
कांग्रेस ने साधा बजट पर निशाना
वहीं कांग्रेस ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट को लेकर निशाना साधा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बजट का थीम गति था,दूसरा ज्ञान था और अब संकल्प लेकर आए हैं.गति की दुर्गति हुई, ज्ञान का सत्यानाश हुआ.अब जब ज्ञान और गति पर भरोसा नहीं रहा तो संकल्प लेकर आए हैं.इस बजट में ओपी चौधरी एक 12वीं के छात्र की तरह रटा रटाया पेज पढ़ रहे थे. इस बजट में सरकार ने जुमलेबाजी का काम किया है.छत्तीसगढ़ के लोगों को टोपी पहनाने का काम किया गया है. इस बजट में क्या 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. इस बजट में क्या नौकरी का उल्लेख है. एक भी युवाओं को नौकरी देने का उल्लेख नहीं है. इसी सदन में 35000 शिक्षक भर्ती का वादा हुआ. इसी सदन में वित्त मंत्री 20000 भर्ती करने का वादा किया. मुख्यमंत्री 5000 भर्ती करने का वादा किए थे.
नौकरी देने का वादा पूरा नहीं कर पाई सरकार
दीपक बैज ने कहा कि आज डीएड के अभ्यर्थी पिछले दो महीने से नया रायपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें चार दिनों की जेल की हवा भी खानी पड़ी. आज रसोईया संघ भी धरने पर बैठा हुआ है. संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किये थे, लेकिन संविदा कर्मी सड़कों पर हैं. 500 रुपए में रसोई गैस देने का वादा किया था. उस वादे का क्या हुआ. इस बजट में ना महंगाई कम करने का बात बोला गया है ना ही इसमें किसानों के लिए किसी बात का उल्लेख किया गया है. किसानों के धान को चूहा खा रहे हैं.
सरकार 1लाख 65 हजार क्विंटल धान खरीद नहीं पा रही है. कुल मिलाकर बजट पूरी तरह से जुमलेबाजी है. यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता के लिए नहीं बल्कि यह बजट अपने मालिकों के लिए अपने चंद उद्योगपति मालिकों के लिए बजट है.जब तक आप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करेंगे जब तक आप युवाओं को रोजगार नहीं देंगे तो फिर बजट का मतलब क्या है. कुल मिलाकर यह बजट दिशाहीन है. जुमलेबाजी है. छत्तीसगढ़ की जनता को इस सरकार ने टोपी पहनाया है.-दीपक बैज,पीसीसी चीफ
वहीं खेल को लेकर दीपक बैज कहा कि आपने देखा होगा बस्तर ओलंपिक का क्या हालत हुआ. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. रहा सवाल खाद्यान्न का तो दंतेवाड़ा में चावल पूरी तरह से सड़ रहे हैं.अगले महीने के लिए सरकार के पास चावल या स्टॉक नहीं है. मतलब कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ की आम जनता को फायदा होने वाला बजट नहीं है.
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बजट को सराहा
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बजट को लेकर कहा कि रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मेगा परीक्षा केंद्र, खाद लैब, दृष्टिबाधित शाला के लिए 2.5 करोड़ का प्रावधान और देवभवन स्वामी विवेकानंद निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की घोषणा राजधानी को शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक दृष्टि से नई पहचान दिलाएगी. इसके साथ ही तेलीबांधा थाना का नवीनीकरण और मेकाहारा में एआई तकनीक का उपयोग प्रशासनिक और तकनीकी सुधार की दिशा में बड़ा कदम है. युवाओं के लिए बजट में रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन तथा मुख्यमंत्री एआई मिशन की घोषणा की गई है. नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करेगा. यह प्रावधान युवाओं को शिक्षा, खेल और तकनीक में आगे बढ़ने का ठोस प्रयास है.
SANKALP का बजट
आपको बता दें कि ये विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट है. सरकार का पहला बजट 'ज्ञान' (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थीम पर आधारित था, जबकि पिछले साल यह 'गति' (गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित था.वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस मौके पर कहा कि इस साल का बजट 'संकल्प' पर केंद्रित है. समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम तक इसका मकसद राज्य के विकास के सफर को तेज़ करना है. बजट में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए 23 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये का भी प्रावधान है. इसके अलावा, सरगुजा के मैनपाट में टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं.
CG Budget 2026 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी के SANKALP का बजट, अबूझमाड़ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर जोर
आजादी के 77 साल बाद भी ग्रामीणों को सड़क का इंतजार , आपातस्थिति में गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस
7 दिन पहले क्यों मनाई जाती है यहां होली, जानिए कोरिया के बसवाही गांव की अनोखी परंपरा

