ETV Bharat / state

सरगुजा में कांग्रेस ने निकाली न्याय रैली, सबूत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर आईजी को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा में भ्रष्टाचार से जुड़े वायरल ऑडियो, सीतापुर विधायक मारपीट मामला और भिट्ठीकला जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस ने न्याय रैली निकाली.

Memorandum submitted to IG
सरगुजा में कांग्रेस ने निकाली न्याय रैली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 7, 2026 at 12:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा : अंबिकापुर में कांग्रेस ने भारी बारिश के बीच आईजी कार्यालय तक न्याय रैली निकाली. भारी बारिश के बीच भींगते हुए कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों ने रैली निकाली .इसके बाद आईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत एवं नगर निग़म नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के महिला और पुरुष पदाधिकारियों ने शासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया.




किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन ?
कला केन्द्र मैदान के आबंटन में भ्रष्टाचार, भिट्ठीकला जमीन घोटाले में एफआईआर और शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में सीतापुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने अपनी न्याय यात्रा निकाली थी. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा आईजी के सामने रखा.अमरजीत भगत ने कहा कि इस घटना के बाद सीतापुर क्षेत्र के शायकीय कर्मचारियों में दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है

सरगुजा में कांग्रेस ने निकाली न्याय रैली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
Congress Nyay Yatra
कांग्रेस की न्याय यात्रा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ऐसी घटना की पुनरावृति की आशंका से कर्मचारी कार्य करने से कतरा रहे हैं.एक एसडीएम की गवाही के बाद भी सुनियोजित ढंग से प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले विधायक पर कार्रवाई नहीं होने से कानून-व्यवस्था की निष्पक्षता पर लोगों के मन में संदेह है. वहीं कला केन्द्र मैदान के आबंटन में भ्रष्टाचार में स्वयं महापौर की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होना बड़े प्रश्न खड़ा कर रहा है- अमरजीत भगत,पूर्व कैबिनेट मंत्री




कांग्रेस ने साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा

थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक का दरवाजा खटखटाने के बाद कांग्रेस ने सभी मामलों को लेकर साक्ष्यों के साथ सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा को ज्ञापन सौंपा.कांग्रेस ने ज्ञापन के साथ वायरल ऑडियो के साथ ही न्यूज चैनल के उन क्लिप को भी पेश किया जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ ही महापौर भी कमोबेश इस वार्ता का हिस्सा होना स्वीकार कर रहे हैं.

Memorandum submitted to IG
आईजी को सौंपा ज्ञापन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
कांग्रेस ने एक ऐसा न्यूज क्लिप भी सौंपा, जिसमें लाइव प्रसारण के दौरान टेलीफोन के माध्यम से जुड़े अनुराग मिश्रा ने महापौर को 4 लाख रुपए की रिश्वत देने की बात कही है. साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष को 3 लाख रुपए और निगम कर्मचारियों को 1 लाख रुपए देने की पेशकश का जिक्र किया है. कांग्रेस ने कलाकेंद्र जमीन घोटाले के मामले में कलेक्टर सरगुजा के उस पत्र की प्रतिलिपी भी आईजी को सौंपी जिसमें तहसीलदार को इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया है.

मानसून सत्र में गूंजेगा नकली मंगलसूत्र का मुद्दा, सरकार से जवाब मांगेगी कांग्रेस

बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी, महापौर रामू रोहरा ने निरीक्षण के बाद दिए निर्देश

जंगल में नहीं मिल रहे औषधीय पौधे, बिचौलिए हर्बल पौधों को पहुंचा रहे नुकसान