कांग्रेस सांसद का सरकार को चैलेंज; कहा- अमेठी का विकास हुआ है तो मान लूंगा UP का विकास हुआ
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे थे. वह दो दिवसीय दौरे पर हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 9:24 AM IST
अमेठी: कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बीजेपी की यूपी सरकार बड़ा हमला बोला. उन्होंने यूपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अपना कोई प्रतिनिधि भेजें और मेरे साथ अमेठी घूमें. अगर अमेठी का विकास हुआ है तो मैं मान लूंगा कि पूरी यूपी का विकास हुआ है.
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति और धर्म, संप्रदाय पर काम करती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का जो काम है वह विपक्ष कर रहा है. हमको जो अमेठी के लोगों ने जिम्मेवारी दी है, वह काम कर रहा हूं. जिनको जो कहना है, कहें.
किशोरी लाल शर्मा ने आगे कहा कि अभी तो हम लोग संगठन का काम कर रहे हैं. हम संगठन का काम करते रहेंगे. गठबंधन की बात हमारे लीडर तय करेंगे. उनका जो आदेश होगा, उसी हिसाब से हम यहां पर काम करेंगे.
किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल जी तो शुरू से ही मेहनत कर रहे हैं. आज युवाओं के अंदर राहुल जी को लेकर जो बात है वह खुद सोशल मीडिया पर युवा लिख रहे हैं. राहुल जी को हम शुरू से मेहनत करते देख रहे है.
जब वह पहली बार 2004 में सांसद हुए तब भी उन्होंने मेहनत में कमी नहीं छोड़ी. न हीं आज कमी छोड़ रहे हैं. राहुल जी निरंतर मेहनत करते हैं, क्योंकि गांधी परिवार सदैव अपने क्षेत्र के लिए और देश के लिए मेहनत करता रहा है.
राहुल गांधी 2004 में यहां से एमपी चुने गए थे, तब से मैं उनके साथ हूं. जानता हूं कि किस तरह की मेहनत करते हैं. उनकी देश के प्रति, युवाओं के प्रति उनकी सोच क्या है. यह बहुत अंदर से फील करता हूं कि ऐसी सोच अगर हो जाए तो युवाओं का भला हो जाएगा.
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा अमेठी में संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने के लिए संवाद किया. कांग्रेस सांसद रविवार से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

