चैनत गांव के आंदोलन में कूदे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बोले - लोकसभा, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हांसी के चैनत गांव पहुंचकर पानी के लिए चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया है.

Published : June 8, 2026 at 6:42 PM IST
|Updated : June 8, 2026 at 7:03 PM IST
हांसी : हरियाणा के हांसी के चैनत गांव में पेयजल समस्या को लेकर चल रहे धरने के 24वें दिन कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा इंसानी धर्म है, जो राजधर्म से भी ऊपर है. पानी और हवा पर हर नागरिक का समान अधिकार है और सरकार का पहला दायित्व लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
"मुकदमे वापस होना चाहिए" : उन्होंने कहा कि चैनत गांव के आंदोलन में शामिल ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस होने चाहिए. अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करना उचित नहीं है. लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी समस्याओं और मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि हांसी के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर 36 बिरादरी के लोग एकजुट होकर धरने पर बैठे हैं, जो सामाजिक एकता का उदाहरण है.
"विधानसभा-लोकसभा में उठाया जाएगा मुद्दा" : उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे में भी राजनीति तलाश रहे हैं, जबकि उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर समाधान की दिशा में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि चैनत गांव की पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा. दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आज देश के इतिहास में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद के दाम ऊंचे स्तर पर हैं. महंगाई के कारण आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है और इसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी.
"जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति में भेदभाव" : उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कुछ विशेष संगठनों और समूहों को प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है, जबकि कांग्रेस, किसानों और महिला पहलवानों को अनुमति नहीं दी गई. ये लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ भेदभाव है. साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में SIR को लेकर कांग्रेस इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है. यदि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ की शिकायत सामने आती है तो कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उसका विरोध करेगी.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े दीपेंद्र हुड्डा, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन
ये भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद 13 लाख से ज्यादा राशन कार्ड कटे? दीपेंद्र हुड्डा बोले- 'निष्पक्ष और उच्चस्तरीय हो जांच'
ये भी पढ़ें : जींद में गरजे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, बोले- "हरियाणा की नौकरियों पर बाहरी लोगों का कब्जा, छीना जा रहा युवाओं का हक"

