ETV Bharat / state

बृज भूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विधायक विनेश फोगाट, बोलीं- 'गुंडा-बदमाश है, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे'

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बृज भूषण शरण सिंह को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने छात्र आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी पर निशाना साधा.

Vinesh Phogat on Brij Bhushan
Vinesh Phogat on Brij Bhushan (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 19, 2026 at 9:27 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को लेकर तीखा हमला बोला. जींद में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान बृज भूषण शरण सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर विनेश फोगाट नाराज हो गईं. उन्होंने कहा 'बृज भूषण को छोड़िए, वो गुंडा-बदमाश है.' विनेश ने आरोप लगाया कि गोंडा में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं और जमीनों पर कब्जे के आरोप भी लगते रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगें और संघर्ष जारी रखेंगे.

बृज भूषण पर भड़की विनेश फोगाट: विनेश फोगाट ने बृज भूषण की संपत्ति और हेलीकॉप्टर को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 'पैसे और प्रभाव के बल पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया और भाजपा ने उनका साथ दिया. हालांकि, विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.'

बृज भूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विधायक विनेश फोगाट (ETV Bharat)

पैसों और प्रभाव पर महिलाओं से अत्याचार: विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब तीन साल पहले उनके साथ पुलिस ने जैसा व्यवहार किया था, वैसा ही व्यवहार दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पहुंची बेटियों के साथ देखने को मिला. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने न्याय के लिए सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष किया है और जरूरत पड़ी तो आगे भी लड़ाई जारी रखी जाएगी.

'भाजपा के मुंह से राष्ट्रवाद की बात अच्छी नहीं लगती': विनेश ने RSS कार्यालयों में तिरंगा फहराने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के मुंह से राष्ट्रवाद की बात अच्छी नहीं लगती. उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्राओं के बाद सड़कों पर तिरंगे दिखाई देते हैं, जबकि वर्ष 2023 में उन्हें खुद तिरंगे के सम्मान के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा था.

खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर उठाए सवाल: विनेश फोगाट ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि क्या किसी दलित को किसी स्थान से बाहर जाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि "जिस सोच को खत्म करने के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रही है, भाजपा उसी सोच को समर्थन दे रही है."

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पर भी हमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता के एक विशेष वर्ग को लेकर दिए गए बयान पर विनेश फोगाट ने कहा कि "भाजपा का समय अब जा चुका है. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, एक बार ही चढ़ती है. अर्चना गुप्ता टीआरपी हासिल करने के लिए इस तरह के बयान देती हैं. जनता अब हर मुद्दे को समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी."

ये भी पढ़ें- "हरियाणा के प्रतीक चिन्ह के बीच में एक राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह", कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी का BJP पर बड़ा आरोप

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार के सामने चुनौतियों का अंबार, कई फ्रंट एक साथ खुले, कैसे निकलेगा समाधान ?