ETV Bharat / state

कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को स्पीकर ने बोलने से रोका, सदन में हंगामा, कार्यवाही का बहिष्कार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए श्रवण कुमार के बोलने की अनुमति वापस लेने को गलत बताया.

Congress MLA Shravan Kumar
कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार (Courtesy - Rajasthan Assembly)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 10:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज के अनुसार मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को स्पीकर द्वारा बोलने से रोकने पर सदन में हंगामा हो गया और कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. उसके बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शाम 7:30 बजे शुरू हुई तब भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आपत्ति दर्ज कराई और इसे अपने विधायक की बेज्जती करार दिया. इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करके चले गए.

दरअसल शाम 7 बजे विधानसभा में पंचायती राज और ग्रामीण विकास की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस श्रवण कुमार को सभापति ने बोलने की अनुमति दी थी. इस पर वे अनुदान मांगों पर बोल रहे थे. इसी बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी सदन में आ गए और उन्होंने श्रवण कुमार को बोलने से रोकते हुए कहा कि मैंने पहले ही आपको आज मना किया था कि आप लगातार 6 दिन से बोल रहे हैं. आपको बाद में बोलने की अनुमति देंगे. लेकिन आज नहीं, मैं अपने आदेशों की अवहेलना सहन नहीं करूंगा.

पढ़ें: Barmer Crude Oil Leak : जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल, हरीश चौधरी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

इस घटना के बाद अनुदान मांगों पर बहस जारी रही. इसी बीच डग विधायक कालूराम बोल रहे थे. तभी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए श्रवण कुमार के बोलने की अनुमति वापस लेने को गलत बताया और विधायक का अपमान बताया. इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आपत्ति दर्ज कराई, तो जूली ने कहा कि हम आप लोगों की मेहरबानी से सदन नहीं आए हैं. अनुमति देकर सदस्य की बेइज्जती की गई है. इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर इस तरह से ही दादागिरी से हाउस चलना है, तो चला लीजिए. यह तरीका नहीं होता है. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ.

Tikaram Jully talking to the media
मीडिया से बातचीत करते हुए टीकाराम जूली (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें: शून्यकाल में बस हड़ताल का मामला उठा, विपक्ष बोला- हजारों यात्री परेशान, सरकार बनी धृतराष्ट्र

विधानसभा का गरिमा का इतिहास: वहीं कार्यवाही के बहिष्कार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का गरिमा का इतिहास रहा है. अबकी बार सदन को कमजोर करने की साजिश चल रही है. अनुदान मांगों पर समय दिया जा जाता है. हमारे विधायक श्रवण कुमार टाइम के अनुसार बोल रहे थे. स्पीकर बोले कि आप नहीं बोल सकते हैं. स्पीकर के बाद जब हमने अपनी बात रखनी चाही, तब माइक बंद कर दिया गया. इस दौरान सत्ता पक्ष के सचेतक उल्टी सीधी बात करने लगे. सदन सबका है. इस व्यवहार को हम सहेंगे नहीं. यहां 2 साल बना 5 साल पर डिबेट नहीं हुई, बिना नियमों के चर्चा करवाई गई.

कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक: जूली ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें हम तय करेंगे कि आगे की रणनीति किस प्रकार से तय करनी है.