ETV Bharat / state

धमतरी नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस विधायक ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, कहा जनता के पैसों की बर्बादी

धमतरी नगर निगम में जल निकासी के लिए डाले गए पुराने पाइप को निकालकर नई पाइप डाली जा रही है.इसका निरीक्षण विधायक ने किया.

Congress MLA inspection
धमतरी नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 17, 2026 at 3:33 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 3:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी : धमतरी शहर के आमापारा वार्ड में हर साल बारिश में जलभराव हो जाता है. जिससे निपटने के लिए पानी निकासी को सीधे मकई तालाब तक ले जाने पिछले साल पाइपलाइन बिछाई गई थी. इसके बावजूद आमापारा वार्ड में जल भराव हो गया और नगर निगम की पोल खुल गई. अब एक बार फिर सड़क खोदकर पिछले साल डाले गए पाइप को निकालकर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है.इस काम के लिए फिर से सड़क को खोदा गया है.इस बार काम का निरीक्षण करने के लिए विधायक ओंकार साहू भी मौके पर पहुंचे. उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे.

निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

विधायक ओंकार साहू ने मौके पर नगर निगम के इंजीनियर को भी बुलवाया और इस बार नगर निगम के कामकाज का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. विधायक का कहना है कि नगर निगम की सोची समझी साजिश है और पैसे को बर्बाद करने का यह तरीका है. निगम में गड्ढे हैं और भ्रष्ट हैं. विधायक ने कहा कि वह नगर निगम में बैठकर समीक्षा लेंगे पिछले 1 साल में क्या काम काज हुए है.

Congress MLA inspection
धमतरी नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

नगर निगम के कामों की खुल गई है पोल


धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन, निगम के जिम्मेदार अधिकारी और यहां तक की निगम के जनप्रतिनिधि व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं. पिछली बार जिस पाइप को जल निकासी के लिए डाला गया था उसे एक साल भी नहीं हुआ.अब फिर से नई पाइप डाली जा रही है. आज सुस्त गति से काम हो रहा है. कुछ दिनों में होली का त्यौहार है व्यापारियों को परेशानी हो रही है.

कांग्रेस विधायक ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आमापारा से पाइपलाइन पूर्व में डाला गया था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. वहां के जनप्रतिनिधि इसकी सुध नहीं ले रहे हैं. सोई हुई निगम को जगाने का काम हमारे साथी लोग कर रहे हैं. हम क्षेत्र के जन सेवक हैं और विधायक भी हैं. इसलिए नगर निगम के कामों का निरीक्षण करने पहुंचे हैं. देख कर ऐसा लग रहा है निगम गड्ढे में हैं और भ्रष्ट है - ओंकार साहू, विधायक

Congress MLA inspection
कांग्रेस विधायक ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

निगम की समीक्षा बैठक लेने की बात

इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इंजीनियर से बात हुई है इंजीनियर ने गारंटी के साथ कह रहे है कि अभी जो पाइप लाइन डाल रहा है उससे निकासी हो जाएगा. विधायक ने कहा मुझे नहीं लगता कि उन्होंने लेवल का उपयोग किया होगा. आमापारा वार्ड ऑलरेडी निचला स्तर पर है. मकई तालाब में पानी डालने का प्रयास किया जा रहा है. यह सोची समझी साजिश है. निगम के पैसे को बर्बाद करने का यह तरीका है. निगम में साल भर में कोई काम नहीं हुआ है. विधायक ने कहा कि निगम में बैठकर वे खुद समीक्षा लेंगे, नगर निगम ने एक साल में क्या-क्या काम किए हैं जितने घोषणा हुआ है उसमें कितना अमल हुआ है.

नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर आईटी का छापा, वित्तीय लेन देन से जुड़ा है मामला

पूना मारगेम का बड़ा असर, 22 माओवादियों ने छोड़ी बंदूक, विकास की मुख्यधारा से जुड़े

विश्व प्रसिद्ध फागुन मेला की तैयारी पूरी, पहले से व्यवस्थित होगा आयोजन, विदेशी पर्यटकों का लगेगा जमावड़ा

Last Updated : February 17, 2026 at 3:48 PM IST