ETV Bharat / state

ऋषिकेश में बीजेपी पर बरसे गणेश गोदियाल, राज्य सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस चुनावी साल में बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. गणेश गोदियाल ने फिर से सरकार पर हलमा बोला.

Etv Bharat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 28, 2026 at 10:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

ऋषिकेश: उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है. इसीलिए ये चुनाव साल माना जा रही है. यहीं कारण है कि चुनाव साल में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. कांग्रेस अब बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. शनिवार 28 फरवरी को ऋषिकेश पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नगर अध्यक्ष राकेश मियां के कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत करते हुए राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. गोदियाल ने सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और स्थानीय युवाओं की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया है.

ऋषिकेश में गणेश गोदियाल ने मीडिया से बात की. (ETV Bharat)

गणेश गोदियाल ने भावुक और आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश का पैसा बाहरी हाथों में जा रहा है और स्थानीय लोगों को केवल निराशा हाथ लग रही है.

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश का युवा आज सड़कों पर है. भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और न्याय के लिए लड़ रहे परिवारों का समर्थन किया.

गोदियाल ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं. गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के स्वाभिमान को बचाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा. यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की है, जो इस मिट्टी से प्यार करता है. गणेश गोदियाल का यह सख्त रुख राज्य में आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोदियाल सीधे तौर पर जनता की भावनाओं को छूने वाले मुद्दों को उठाकर सरकार को बैकफुट पर धकेलने की रणनीति अपना रहे हैं.

ऋषिकेश से पहले प्रदेश गणेश गोदियाल आज हरिद्वार जिले में थे. हरिद्वार में गणेश गोदियाल ने बिजली के सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में पैदल यात्रा निकाली थी. इस पैदल यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि सरकार अगर इन मांगों को नहीं मानती है तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर स्मार्ट मीटर और बिजली के सरचार्ज पर रोक लगाई जाएगी.

पढ़ें---