ETV Bharat / state

SIR को लेकर कांग्रेस की रणनीति तेज, संगठन सशक्तिकरण और बूथ स्तर पर निगरानी पर जोर

धनबाद में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में SIR पर विस्तार से चर्चा हुई.

congress-intensifies-strategy-for-sir-in-jharkhand
संगठनात्मक समीक्षा बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 2, 2026 at 8:01 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी की अध्यक्षता में संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने तथा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें प्रशिक्षित करने का अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की शिकायतें सामने आई थीं, इसलिए झारखंड में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पार्टी सतर्क है.

जानकारी देते झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी (ETV BHARAT)

उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (BLO), पंचायत समिति और स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय किया जा रहा है ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से न कटें और नए योग्य मतदाताओं का नाम भी समय पर जोड़ा जा सके. मरावी ने कहा कि पार्टी गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती के सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया.

वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के माध्यम से विपक्ष समर्थित मतदाताओं के नाम हटाने की आशंका को देखते हुए पार्टी पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और BLA को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की सहायता कर सकें और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न हटे. उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भी अभियान चलाने की बात कही. बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें: सीएम ने की बैठक, अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा

झारखंड में SIR को लेकर लोगों की उलझनों को दूर करने की पहल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जारी किए आम सवालों के जवाब

SIR 2025-26: झामुमो ने BLO तैनाती, मतदाता सत्यापन और डेटा पारदर्शिता पर उठाए सवाल