ETV Bharat / state

चौमूं विवाद की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई चार सदस्यीय कमेटी

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने वर्ग विशेष के घरों पर बदले की भावना से कार्रवाई की.

State Congress Office, Jaipur
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 7:46 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: कांग्रेस ने राजधानी से सटे चौमूं कस्बे में पिछले दिनों हुए विवाद की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है. कमेटी मौके पर जाकर पीड़ितों से घटनाक्रम की जानकारी लेगी और बातचीत करेगी. कमेटी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपेगी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन ने वर्ग विशेष के लोगों पर बदले की भावना से कार्रवाई की. प्रशासन ने वर्ग विशेष के घरों पर बुलडोजर चलाए.

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी की जांच कमेटी में फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चौपदार और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र आर्य को शामिल किया है. कमेटी को जल्द घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए हैं.

पढ़ें:चौमूं में विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने की थी सख्त कार्रवाई: 25 दिसंबर की रात अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया था. इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई. इसके बाद पुलिस से करीब 100 लोगों को डिटेन किया था. इनमें कई लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था. नगर पालिका ने पत्थरबाजों के घरों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए. कांग्रेस का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ने बड़े दबाव के चलते बुलडोजर कार्रवाई की. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपनी जांच कमेटी बनाई है.

पढ़ें:चौमूं के पत्थरबाजों का अब बुलडोजर से हिसाब, अवैध निर्माण पर JCB से प्रहार, मदन राठौड़ बोले- सजा तो मिलेगी ही