ETV Bharat / state

पायलट बोले-बड़े मगरमच्छों को पकड़ने के लिए किसका इंतजार कर रही है भाजपा सरकार

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं.

Pilot speaking to the media in Pushkar
पुष्कर में मीडिया से बात करते पायलट (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 1, 2026 at 3:52 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: संगठन सृजन अभियान के जरिए चुनकर आए राजस्थान कांग्रेस के 50 और दिल्ली कांग्रेस के 15 जिला अध्यक्षों का संयुक्त 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पुष्कर में संपन्न होने जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिविर में जिलाध्यक्षों को पार्टी के रीति और कल्चर का पाठ पढ़ा रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र और भाजपा की सरकार पर निशाना साधा. पायलट ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री और नेता कहते हैं कि बड़े मगरमच्छ और मछलियों को नहीं छोड़ा जाएगा. अब सरकार को बताना चाहिए कि बड़े मगरमच्छों को पकड़ने के लिए उसे किसका इंतजार है.

भाजपा जनता के बीच एक्सपोज: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि सरकार आपकी है. एजेंसियां आपकी है. तंत्र आपका है. शासन आपका है. फिर किसके आदेश का इंतजार हो रहा है. इसका मतलब यह है कि सरकार की माफियाओं को पकड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है. यह सरकार जानबूझकर उन्हें पकड़ना नहीं चाहती है. सचिन ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, लेकिन वो आज न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, सीबीएसई पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जो सरकार सही से पेपर नहीं करवा पा रही है, वो सरकार क्या चलाएगी?. न तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही भाजपा के लोग कुछ कह रहे हैं. केवल सीबीआई को जांच देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं. भाजपा अब जनता के बीच पूरी तरीके से एक्सपोज हो गई है.

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट. (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: Congress Training Shivir Live Updates : अजमेर पहुंचे राहुल गांधी, शिविर में बोले- डोटासरा और जूली कर रहे अच्छा काम

सरकार ने खोया जनता का विश्वास: पायलट ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. 'मैं देख रहा हूं कि पहली बार बहुमत वाली सरकार जनता का विश्वास हो चुकी है. राजस्थान में त्राहि त्राहि मच रही है. प्रशासन पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है. आपस में ही खींचतान चल रही है .राजस्थान में कौन सरकार चल रहा है, कुछ पता नहीं है'. पेपर लीक हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं. मनरेगा का काम बंद कर दिया. विकास के काम गांव में ठप हैं. धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है. प्रदेश का नौजवान, मध्यम वर्ग और आम व्यक्ति समझ चुका है कि यह सरकार किसी काम की नहीं है, इसलिए अब सब बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. पायलट ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ सरकार बनी थी वो उम्मीद अब लोगों की टूट चुकी है. केवल वादे और घोषणाएं होते हैं. बजट पढ़कर सुना दिया लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया जाता है.

पढ़ें:पुष्कर में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के परिजनों के साथ की बात

प्रशिक्षण शिविर से मजबूत होगी कांग्रेस: कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पायलट बोले, शिविर के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचने का फायदा होगा. राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से संवाद कर रहे हैं .उनकी बात सुन रहे हैं.पार्टी को मजबूत करना है, नए लोगों को जोड़ना है और जिन राज्य और जिलों में कांग्रेस मजबूत हो सकती है, उस पर भी चर्चा हो रही है. जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.

पढ़ें:पुष्कर कांग्रेस शिविर का 8वां दिन: डोटासरा और जूली संग 65 जिलाध्यक्षों ने मनरेगा साइट पर किया श्रमदान