कानपुर में बिजली के तार बांधकर केस्को मुख्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल; स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केस्को विरोधी पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 2, 2026 at 5:33 PM IST
कानपुर: शहर में शनिवार को महानगर कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में केस्को मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर बिजली के तार बांधकर और हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी, भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग की संवेदनहीन कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिजली की समस्याओं ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है.
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने वर्तमान बिजली व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि कानपुर की जनता स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के नाम पर प्रताड़ित की जा रही है. भीषण गर्मी के इस दौर में अघोषित कटौती और बार-बार होने वाले फॉल्ट ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. विशेष रूप से प्रीपेड मीटर लगवाने वाले उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इस नई व्यवस्था में तकनीकी खामियां बहुत अधिक हैं और शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है.
पवन गुप्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि केस्को प्रशासन ने इन मांगों पर तत्काल विचार नहीं किया और तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.
उन्होंने यह भी मांग की कि कानपुर में नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अव्यवस्था के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी केस्को प्रशासन की होगी.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, निजामुद्दीन खान, जे पी पाल, पदम मोहन मिश्रा, नरेश पाठक, इकबाल अहमद, रमाकांत मिश्रा, श्याम देव सिंह, फजल खान, रितेश यादव, शीलू श्रीवास्तव, संदीप निषाद, राजलक्ष्मी सिंह, राकेश साहू, फहद अब्बासी, मुकेश वाल्मीकि, राजकिशोर वर्मा, प्रभात मिश्रा, सैमुअल लकी सिंह, अजय त्रिपाठी, जावेद उस्मानी, जलील अहमद, अब्दुल जब्बार, अमिताभ मिश्रा, नागेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र ब्रह्म, नदीम अनवर, आफताब हसन, अनीस वारिस, विवेक सचान, रवि बाजपई, ऋषि कुमार, फुजैल जामी, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, अकील कुरैशी, मुकेश कन्नौजिया, गणेश चौधरी और पिंटू कुरील समेत भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: कानपुर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी, 35 हजार किताबों का संसार, जानिए युवाओं के लिए कितनी फायदेमंद
यह भी पढ़ें: यूपी में EV चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल, अब इतने लाख की मिलेगी सब्सिडी,जानिए

