कांग्रेस और बीजेपी ने किया जारी घोषणा पत्र, धनबाद और बोकारो में आला नेताओं का लगा जमावड़ा
निकाय चुनाव को लेकर धनबाद और बोकारो में कांग्रेस और बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया.

Published : February 19, 2026 at 6:41 PM IST
बोकारो/धनबादः नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. प्रदेश के दो जिला धनबाद और बोकारो में बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस के आला नेताओं को मजमा लगा. जिन्होंने अपनी-अपनी पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगा.
धनबाद में सियासी हलचल तेज है. भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में माहौल बनाने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह धनबाद पहुंचे. यहां उन्होंने न सिर्फ प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा, बल्कि राज्य सरकार पर भी तीखा हमला बोला. इस कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया और जीत का भरोसा जताया. वहीं अरुण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. उनके मुताबिक प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे.
उन्होंने कहा कि महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, व्यापारियों को धमकियां मिल रही हैं और अपहरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. राजधानी रांची में कलेक्ट्रेट के बाहर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटनाएं राज्य की स्थिति को साफ दिखाती हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में विकास की गति काफी तेज है. झारखंड उन राज्यों के अपेक्षा काफी पीछे है।यहां भ्रष्टाचार चरम पर है।विकास के कार्य नहीं हो रहें हैं.
अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. नगर निकाय चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है. अगर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मौका मिलता है तो झारखंड में भी विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी.
बोकारो में भाजपा-कांग्रेस में जोर-आजमाइश
बोकारो के चास नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हुए. जहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह ने झारखंड सरकार को राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और पार्टी स्तर पर चुनाव न कराने को लेकर सरकार पर जमकर बरसे. झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हेमंत सोरेन किसी भी कीमत पर इस चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीताने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं. अधिकारियों और दवाब बनाकर रिजल्ट को अपने पक्ष में करना चाहते हैं.
वहीं कांग्रेस भी अपने समर्थित उम्मीदवार जमील अख्तर के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव जैसे छोटे चुनाव में भी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर तक के नेता पहुंच जा रहे है. ऐसे में सोचा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी जो खुद को सबसे बड़ी पार्टी कहती है बावजूद उन्हें भरोसा नहीं है कि हमारे स्थानीय नेता इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर पाएंगे.
उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो हाल हुआ है वही हाल निगम चुनाव में होने जा रहा है. राजेश ठाकुर ने कहा कि पहले अपना घर का कुनबा संभाले क्योंकि उनके कई प्रत्याशी मैदान में है जिन्हें वो समझा नहीं पाए. भाजपा के कई नेता आज नगर निगम चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है जिससे भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है.
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह जहां पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार के पक्ष में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने बोकारो के चास पहुंचे थे. वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पार्टी समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में अपराधियों की समानांतर चल रही है सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री को निकाय चुनाव में धांधली की आशंका, अमित बोले- कहां गया 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल'
इसे भी पढ़ें- धनबाद की गलियों में भाजपा विधायक बेच रहे 'मिर्ची'! लोगों को पसंद आ रहा अनोखा अंदाज

