ETV Bharat / state

फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी बस पर हमला, पत्थरों से शीशे टूटे, 3 घायल

हरियाणा के फरीदाबाद में महिला कर्मचारियों से भरी कंपनी बस पर हमले का मामला सामने आया है.

Company bus carrying female employees attacked in Faridabad
फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी बस पर हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 27, 2026 at 5:24 PM IST

|

Updated : June 27, 2026 at 5:35 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि 8 से 10 युवकों ने बस को बीच रास्ते में रोककर चालक के साथ मारपीट की और बस पर पत्थरबाजी कर दी. इस दौरान बस के शीशे टूट गए, जिनके कांच लगने से बस में बैठी दो-तीन महिला कर्मचारी भी घायल हो गईं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

महिला कर्मचारियों को लाती है बस : जानकारी के अनुसार, सेक्टर-59 स्थित पॉलीमेड कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों को लाने और छोड़ने का काम किरण ट्रेवल्स की बस करती है. बस चालक मोहम्मद ताज ने बताया कि वो प्रतिदिन करनेरा गांव और आसपास के क्षेत्रों से महिला कर्मचारियों को कंपनी लेकर जाता है और ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्हें वापस उनके गंतव्य तक छोड़ता है.

फरीदाबाद में महिला वर्करों से भरी बस पर हमला (ETV Bharat)

युवकों ने बस में की तोड़फोड़ : मोहम्मद ताज के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह शाम को महिला कर्मचारियों को छोड़ने के लिए राजीव कॉलोनी स्थित गुर्जर चौक के पास पहुंचा. वहां पहले से 8 से 10 युवक खड़े थे. आरोप है कि सभी ने अचानक बस को रुकवा लिया. कुछ युवक बस में चढ़ गए और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि बाहर खड़े अन्य लोगों ने बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. पत्थरों से बस के शीशे टूट गए और टूटे हुए कांच लगने से बस में बैठी दो-तीन महिला कर्मचारियों को भी चोटें आईं है.

बस का पीछा करते थे युवक : बस चालक ने आरोप लगाया कि हमलावर गुर्जर चौक के आसपास के रहने वाले हैं. उसने बताया कि वो उनमें से विक्की और गणेश नाम के दो युवकों को पहचानता है. चालक का कहना है कि पिछले करीब तीन महीनों से यही लोग बस का पीछा करते थे. बस में महिला कर्मचारी होने के कारण वे फब्तियां कसते थे और कई बार बस के आगे बाइक लगाकर उसे रोकने की कोशिश करते थे. विरोध करने पर पहले भी मारपीट हुई थी और मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था. उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था.

सख्त कार्रवाई की मांग : चालक का कहना है कि इस बार पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने हमला कर दिया. उसने बताया कि जब महिला कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई. चालक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. वहीं, सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है. हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में पैसों को लेकर बवाल, दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग, गाड़ियों में भी तोड़फोड़

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में टोल कर्मचारियों की पिटाई, लाठी-डंडों से कंट्रोल रूम में भी तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद वारदात

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में अवैध अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, सेक्टर-10 में तोड़फोड़, बाकी सेक्टर्स भी निशाने पर

Last Updated : June 27, 2026 at 5:35 PM IST