बलरामपुर में एलपीजी सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर एक्शन, होटल और रेस्टोरेंट पर रेड, कई सिलेंडर जब्त
बलरामपुर जिला प्रशासन ने शहर में एलपीजी को लेकर होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी की है. कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 15, 2026 at 6:09 PM IST
बलरामपुर: बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया है. जिला प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर होटल और रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई की गई है. राजस्व और फूड विभाग की टीम ने दबिश देकर गैस सिलेंडर को जब्त किया है. यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर की गई है. जिले में प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबा, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है.
घरेलू गैस के कमर्शियल उपयोग पर एक्शन
इस संबंध में रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से घरेलू गैस का उपयोग व्यवसायिक प्रतिष्ठान और पार्टी में लोग कर रहे हैं. इसके संबंध में बिल्कुल हमने हमारे क्षेत्र के अंदर टीम बनाई है. टीम के द्वारा लगातार धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है. घरेलू गैस का उपयोग सिर्फ घरों में हो अन्य प्रतिष्ठान या फिर पार्टी में इस प्रकार घरेलू गैस का उपयोग करते हैं तो कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक अभी हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में है. हम पहले से ध्यान में रखकर धरपकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं. हम लगातार गैस एजेंसी से भी संपर्क कर रहे हैं कि उनके पास गैस की पर्याप्त उपलब्धता रहे- आनंद नेताम, एसडीएम, बलरामपुर रामानुजगंज

बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन की लोगों से अपील
बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रशासन ने एलपीजी को लेकर आम लोगों से अपील की है. जिला प्रशासन ने कहा कि अब तक जिले में कुल 6 कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. लोगों को एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. एलपीजी के कमर्शियल उपयोग पर लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी. हमने ऐसे होटल व्यापारियों को समझाइस दी है. अगर उसके बाद भी वो नहीं मानते हैं तो सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

