ETV Bharat / state

राहुल गांधी अपने व्यवहार के लिए माफी मांगे- शिवराज सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर पीएम मोदी की विदेश नीति पर सांकेतिक टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Debate on foreign policy
राहुल गांधी के व्यवहार को शिवराज सिंह ने बताया असभ्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 14, 2026 at 8:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ः लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को लेकर एक मंच पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी कि वे अब बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. राहुल गांधी ने पीएम की विदेश नीति को लेकर मंच पर कुछ ऐसा किया कि जिससे उनके व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है. अब बीजेपी के नेता इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. चंडीगढ़ आए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस व्यवहार को असभ्य बताया. उन्होंने पूरे मामले की घोर निंदा की.

'भारत के नागरिक के नाते कल से वे मन बहुत व्यथित है': केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री पर किये गये तंज को लेकर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि " भारत के नागरिक के नाते कल से वे मन बहुत व्यथित है." राहुल गांधी ने कल जिस तरह का व्यवहार किया गया. वह अभद्र, असभ्य और मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने वाला था."

पीएम मोदी की विदेश नीति राहुल गांधी विवाद (ETV Bharat)

'इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है': उन्होंने कहा कि "एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की महिला प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है. शिवराज सिंह चाौहान ने कहा कि "राहुल गांधी अपने व्यवहार के लिए माफी मांगे".

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला (ETV Bharat)

'उत्तरखंड में जो हुआ उसपर पर्दा डालने के लिए उल जलूल बातें कर रहे हैं' कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के विदेश नीति पर भाजपा के आरोप पर पक्ष रखते हुए कहा जो उत्तरखंड में जो हुआ उसपर पर्दा डालने के लिए उल जलूल बातें कर रहे हैं. विदेश नीति फोटो ओर जफ्फी नीति नहीं हो सकती है. फोटो और चुटकलों के आधार पर विदेश नीति नहीं चल सकती."

ये भी पढ़ें-मल्लिकार्जुन खरगे मंच शुद्धीकरण मामला, कांग्रेस ने सिरसा में किया विरोध-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग