ETV Bharat / state

आगरा ताज महोत्सव में कॉमेडी का तड़का; कृष्णा अभिषेक-राजीव ठाकुर की जुगलबंदी से दर्शक लोटपोट

महोत्सव में रात को कॉमेडी का प्रदर्शन किया गया, एक्टरों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

Photo Credit; ETV Bharat
Etv Bharat (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 12:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: ताज महोत्सव में गुरुवार देर रात तक कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर की जुगलबंदी ने लोगों को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया. दोनों की कॉमिक कॉमेडी पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए. कॉमेडी नाइट में दोनों ने हंसी का ऐसा तड़का लगाया. जिससे दर्शक सीटों पर बैठे-बैठे लोटपोट हो गए. एक के बाद एक कॉमेडी के पिटारे से निकले जोक्स से दर्शक तालियां बजाते रहे. इससे पहले कृष्णा अभिषेक ने गुरुवार देर शाम ताज महल का दीदार भी किया था.

कृष्णा अभिषेक-राजीव ठाकुर की जुगलबंदी. (Video Credit; ETV Bharat)

बता दें कि आगरा में मशहूर ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ये 18 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा. 10 दिवसीय आयोजन इस बार शिल्पग्राम से दूर फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में हो रहा है. जहां पर मिनी भारत नजर आ रहा है. 36वें ताज महोत्सव में भीड़ के साथ गुरुवार की रात मुक्ताकाशी मंच पर हंसी-मजाक का जबरदस्त तड़का लगा.

Photo Credit; ETV Bharat
ताज महोत्सव में कॉमेडी का तड़का. (Photo Credit; ETV Bharat)
कॉमेडी का लगा तड़का: ताज महोत्सव में गुरुवार की रात कॉमेडी नाइट्स के नाम रही. जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपनी टीम के साथ करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मंच संभाला. कृष्णा और राजीव ठाकुर ने अपनी कॉमेडी की जुगलबंदी से माहौल बना दिया.
Photo Credit; ETV Bharat
Photo Credit; ETV Bharat (Photo Credit; ETV Bharat)
कॉमिक टाइमिंग, शानदार मिमिक्री: राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक पूरे शो में एक-दूसरे पर कमेंट पास करते रहे. दोनों की कॉमिक टाइमिंग, शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदार में नजर आए. जिसमें टीवी शो द कपिल शर्मा शो का नजारा भी देखने को मिला. कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जब सपना बनकर आए. सपना के किरदार में कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर को देखकर दर्शक खुशी से उछल गए. दोनों ने कॉमेडी के बीच में लोगों से सीधे कनेक्ट किया. जिससे ही देर रात तक ताज महोत्सव में हंसी के ठहाके लगते रहे.यह भी पढ़ें: आगरा ताज महोत्सव 2026; भीड़ खूब, पर्यटक गायब, शिल्पी और दुकानदार निराश जानिए क्या है वजह