गुरुग्राम में बीच सड़क कार और बाइक में भीषण टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हादसा
हरियाणा के गुरुग्राम में एम्बियंस मॉल के सामने कार और बाइक के बीच टक्कर हुई जो बाइक पर लगे एक कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

Published : December 15, 2025 at 3:34 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है. दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आते समय एम्बियंस मॉल के सामने सड़क पर स्विफ्ट कार और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार चालक ने अचानक लेन बदली, जिसके चलते पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई.
कैमरे में कैद हुआ हादसा : इस हादसे की पूरी घटना पीछे से आ रहे एक दूसरे बाइक सवार की बाइक पर लगे फ्रंट कैमरे में कैद हो गई. कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक लेन बदलने से बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और कार से टक्कर के बाद वो सड़क पर गिर पड़ा. हादसे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल उठा रहे हैं. टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने की अपील : वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि कि तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन ना चलाएं, लेन बदलते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में थार ने कार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर पलटी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में 5 लोगों की मौत, हाई स्पीड थार डिवाइडर से टकराई, मरने वालों में रायबरेली के जज की बेटी भी, एक घायल
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में थार की छत पर चढ़ी युवती, स्टंटबाज़ी कर बनाती रही रील, अब पुलिस कर रही तलाश

