ETV Bharat / state

चरखी दादरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, एक नाबालिग की हालत गंभीर

चरखी दादरी में 2 बाइकों की टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज जारी है.

Road Accident in Charkhi Dadri
चरखी दादरी में सड़क हादसे की जांच करती पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 18, 2026 at 2:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: गांव रानीला से बास रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक 26 वर्षीय युवक और एक 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

रानीला-बास रोड पर हुआ हादसाः पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम दादरी के सामान्य अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार गांव सांजरवास निवासी शिवम (26) रविवार को किसी काम से बास गांव की तरफ गया हुआ था. जब वह रानीला-बास रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दूर जाकर गिरे.

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 की मौत (ETV Bharat)

राहगीरों की मदद से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल: इस दर्दनाक सड़क हादसे में सांजरवास निवासी शिवम (26) और दूसरी बाइक पर सवार बास गांव निवासी हिमांशु (16) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य किशोर देव (15) गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस जांच अधिकारी एसआई हरेंद्र ने बताया कि "दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है."

ये भी पढ़ें-कोहरे के बीच चरखी दादरी में दो ट्रक में टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा घायल