बहराइच में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत; एक की मौत, 11 घायल
बस में कुल 40 यात्री सवार थे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 5, 2026 at 1:01 PM IST
|Updated : July 5, 2026 at 3:49 PM IST
बहराइच/शामली जनपद में रोडवेज बस और सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में भीषण भिड़ंत हो गई. घटना में ट्रैक्टर पर सवार चालक की मौत हो गई. जबकि रोडवेज बस में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 40 लोग सवार थे.
जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात इलाके के बहराइच गोंडा हाईवे स्थित चिलवरिया चीनी मिल के सामने रविवार की सुबह करीब 5 बजे बनारस से चलकर बहराइच आ रही रोडवेज बस व चिलवरिया यार्ड से सीमेंट में टक्कर हो गई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और बस दरवाजा दूर जा गिरा, जिससे मौके पर कोहराम मच गया. वहीं, सूचना पर डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की.
वहीं, मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान हरिओम सिंह (48) के रूप में हुई है. जबकि घायलों में सुमित केसरवानी (23), रियांश (2), जावेद (35), रुकैया (17), सुरजाम (30), पार्वती (70), शिवप्रसाद (75), आरुही (3), सूरज (35), ओम वर्मा घायल हो गए, जिन्हें शहर के मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया है.
वहीं, रुकैया की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है. पुलिस ने मृतक हरिओम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर की मौत हो गई है. घायलों का इलाज चल रहा है. उनकी दुखद मृत्यु हुई है. शेष सभी जो लोग सही हैं. एक पेशेंट और हैं एक लेडी पेशेंट जिनकी स्थिति थोड़ी सीरियस इस समय लग रही है, तो उनका सीटी स्कैन कराके जो अच्छे से अच्छा उपचार है. बाकी और जो घायल और मृतक हैं, उनको जो अनुमन्य सहायता है सरकार द्वारा, वो जल्दी से जल्दी पहुंचाई जाएगी. डीएम ने बताया कि हॉस्पिटल में लगभग 12 घायलों को लाया गया है.
शामली में देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बागपत जनपद के बड़ौत-बिजरोल कट के पास 2 जुलाई की देर रात शामली निवासी गौरव गोयल अपनी पत्नी पूजा और पिता दिनेश के साथ दिल्ली से वापस घर लौट रहे थे. आरोप है की तभी अचानक उनकी गाड़ी सड़क के बीचों-बीच पड़े एक भारी स्टील बैरियर से टकरा गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पीड़ित गौरव गोयल के अनुसार रात के अंधेरे में सड़क पर पड़े इस बैरियर को देख पाना नामुमकिन था. न तो वहां कोई चेतावनी संकेत था और न ही कोई ब्लिंकर या सुरक्षा व्यवस्था. इतना ही नहीं सड़क किनारे लगी रेलिंग पर भी रिफ्लेक्टर्स गायब थे, जिससे विजिबिलिटी शून्य थी. गनीमत रही कि यूपी 112 की पीआरवी टीम समय पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
यह भी पढ़ें: बहराइच में टैंकर पलटा, ग्रामीण बाल्टी-डिब्बे में भरकर ले गए डीजल, डंपर से हुई थी आमने-सामने टक्कर
यह भी पढ़ें: बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

