राजस्व और जिला प्रशासन अधिकारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी की लिस्ट
कलेक्टर ने आदेश जारी कर तहसील कार्यालय सकोला के डीडीओ का प्रभार आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तहसीलदार पेंड्रा को दिया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : July 4, 2026 at 2:54 PM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जीपीएम कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने राजस्व विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों का तबादला किया है. प्रशासनिक कसावट लाने के लिए ये तबादला सूची जारी की गई है. जिन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, उसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
राजस्व विभाग में तबादला
- जिला राजस्व विभाग के जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल को पेंड्रारोड से स्थानांतरित कर तहसील कार्यालय पेंड्रा में पदस्थ किया गया है. वहीं तहसीलदार प्रीति शर्मा को मरवाही से पेंड्रारोड तथा तहसीलदार अविनाश कुंजुर को पेंड्रा से मरवाही भेजा गया है.
- नायब तहसीलदार उमेश कुमार चौहान को पेंड्रा से पेंड्रारोड स्थानांतरित करते हुए उप तहसील बस्ती का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. नायब तहसीलदार रमेश कुमार कंभार को मरवाही में यथावत रखते हुए उप तहसील निमधा का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
- जिला कार्यालय की जनगणना शाखा में अटैच नायब तहसीलदार अंजली मिश्रा को प्रभारी तहसीलदार, तहसील कार्यालय सकोला बनाया गया है. वहीं सहायक अधीक्षक दशोदा आर्मो को भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है. कलेक्टर ने आदेश जारी कर तहसील कार्यालय सकोला के डीडीओ का प्रभार आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तहसीलदार पेंड्रा को दिया है.
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेजेस, कृषि विभाग, क्रेडा, सी-मार्ट, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क, पीएम जनमन योजना तथा बैगा विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा है.
- अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दिलेराम डाहिरे को कानून व्यवस्था, राजस्व अपील एवं पुनरीक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी दी गई है.
- संयुक्त कलेक्टर निकिता मरकाम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम मरवाही नियुक्त किया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर अमित बेक को एसडीएम पेंड्रारोड बनाया गया है. उनके अधीन पेंड्रारोड, पेंड्रा एवं सकोला तहसीलों के राजस्व एवं दाण्डिक मामलों के साथ जनगणना शाखा और सत्कार अधिकारी का प्रभार रहेगा.
- डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पाण्डेय को स्थापना, वित्त शाखा, जिला नाजरात, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, समाज कल्याण विभाग, बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं एनआईसी का दायित्व सौंपा गया है.
- विक्रांत कुमार अंचल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ डीएमएफ, सीएसआर, जेल अधीक्षक, जन सूचना अधिकारी (आरटीआई) एवं मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण शाखा का प्रभार दिया गया है.
- देवेन्द्र कुमार सिरमौर को भू-अभिलेख, डायवर्सन, भू-अर्जन, पासपोर्ट, परीक्षा शाखा, भूइयां कार्यक्रम, डिजिटल सर्वे तथा पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बगल से गुजर गई मौत, तस्वीरों ने खड़े किए रौंगटे, सीसीटीवी फुटेज देख उड़े लोगों के होश
खाद और डीजल के लिए किसान कर रहे त्राहिमाम, गुंडे उड़ा रहे कानून की खुलेआम धज्जियां: बघेल
राघवेंद्र पटेल हत्याकांड में फैसला, जीपीएम कोर्ट ने सुनाई 2 को आजीवन कारवास की सजा

