ETV Bharat / state

शीतलहर और सर्दी : अब प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का रहेगा 8 से 10 जनवरी तक अवकाश

शीत लहर और सर्दी को देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर ने दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है. करौली में भी छुट्टी

Order to Closed School
जिला कलेक्टर कार्यालय (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 7:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर/करौली: जिले में संचालित समस्त राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों की बड़ी कक्षाओं के संचालन के समय में भी परिवर्तन कर कक्षा 8 तक के विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. इससे पहले 6 और 7 जनवरी को प्राइमरी से कक्षा पांचवीं तक ही अवकाश घोषित किया गया था. अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि अत्यधिक सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में 8 से 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा. वहीं, करौली जिले में विद्यार्थियों के लिए 8 व 9 जनवरी का अवकाश घोषित.

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जबकि विद्यालय स्टाफ की ओर से शाला में यथावत कार्य किया जाएगा. इसी प्रकार राजकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 10:30 से 4 बजे तक किया गया है. इससे पहले अजमेर कलक्टर ने प्राइमरी से कक्षा 5 और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया था.

पढ़ें : कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन की स्कूल की छुट्टी, कलेक्टर टीना डाबी ने दिए आदेश

कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियम अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों एवं उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 से 10 जनवरी तक अवकाश के आदेश की पालना के निर्देशित किया गया है.

5.3 डिग्री रहा बीती रात तापमान : अजमेर में कड़ाके की ठंड है. शीतलहर और कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. बुधवार को दिन में दोपहर को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही शीतलहर और सर्दी तेज हो गई है. वहीं, हल्का कोहरा भी दिखने लगा है. जानकारों की मानें तो अगले एक हफ्ते तापमान में गिरवाट बनी रहेगी.

करौली में 8 व 9 जनवरी का अवकाश घोषित : जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण नीलाभ सक्सेना ने जिले मे चल रही शीतलहर को देखते हुए आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए करौली जिले में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यर्थियों का 8 व 9 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश केवल कक्षा एक से 8 तक के विद्यर्थियों के लिए लागू रहेगा. विद्यालय स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा. उन्होंने जिले के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें. यदि कोई भी संस्था प्रधान उक्त अवधि में विद्यालय/कक्षा संचालित करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यर्थियों को प्रातः 10:00 बजे के बाद ही विद्यालय में बुलाया जाए.