ETV Bharat / state

बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा, तापमान में गिरावट, शीतलहर और धुंध का असर, कृषि विशेषज्ञों की किसानों को सलाह

हरियाणा में बारिश के बाद कंपकंपी बढ़ गई है. तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. धुंध से विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है.

बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा
बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 3, 2026 at 7:23 AM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 10:42 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़/सिरसा/ भिवानी: हरियाणा में साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई है. जनवरी के पहले दो दिन में राज्य में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. जिससे लोग ठिठुरती सर्दी का सामना कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी यानी शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक कम दर्ज किया गया. हालांकि बीते दिन की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है.

कोहरे का असर जारी: वहीं, ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी परेशानी बढ़ा दी है. सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है. वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंडी हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. जिससे बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

शुष्क बना रहेगा मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं है. 7 जनवरी तक पूरे हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं और कुछ स्थानों पर शीतलहर का बहाव रहेगा. 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में भी कमी देखी जाएगी. सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा
बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा (Etv Bharat)
किसानों के लिए वरदान बना मौसम (Etv Bharat)

किसानों को सलाह: वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को फिलहाल सिंचाई और फसल प्रबंधन में सावधानी बरतनी चाहिए. गेहूं और सरसों की फसलों को इस मौसम में काफी फायदा मिल रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सिरसा में गेहूं की बिजाई 2 लाख 95 हजार हेक्टेयर में की गई है. 65 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है, वहीं 3 हजार हेक्टेयर में चने की भी बिजाई की गई है. आने वाले दिनों में धुंध का असर बरकरार रहने वाली है. जिसके चलते किसानों को काफी फायदा होगा. कृषि उपनिदेशक सुखदेव कंबोज ने बताया कि धुंध से फसलों की बंपर पैदावार की उम्मीद है.

बारिश के बाद ठंड से कांपा हरियाणा (Etv Bharat)

भिवानी में एक्यूआई में सुधार, किसानों के लिए राहत: भिवानी में बीते दिन हुई बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है. जिले में एक्यूआई 350 से घटकर 160 तक पहुंचा है. वहीं, किसानों की गेहूं और सरसों की फसल के लिए भी मौसम फायदेमंद है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि, "धुंध के कारण किसानों की फसलों को फायदा मिलेगा. भिवानी में बारिश के कारण एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है और लोगों को भी प्रदूषण से राहत मिली है. बारिश का लाभ किसानों की फसलों को मिलेगा. बारिश के कारण रात के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई है. तो वहीं दिन के समय तापमान में गिरावट देखी गई है. शीतलहर और धुंध फसलों के लिए वरदान है".

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बारिश के बाद और बढ़ी ठंड, 12 शहरों में कोल्ड-डे की चेतावनी, कोहरे ने लगाई रफ्तार पर "ब्रेक"

ये भी पढ़ें: रियाणा में बारिश से हुआ नए साल का आगाज, चंडीगढ़ समेत आज 4 जिलों में अलर्ट, 13 जिलों में छाया घना कोहरा

Last Updated : January 3, 2026 at 10:42 AM IST