ETV Bharat / state

सर्द हवाओं से ठिठुरा हरियाणा, 1.6 डिग्री तक गिरा पारा, घने कोहरे का अलर्ट जारी, जानें कब तक सताएगी शीतलहर

हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है. रविवार को मौसम विभाग ने घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है.

Haryana fog alert
Haryana fog alert (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 11, 2026 at 9:55 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में सर्द हवाएं और घने कोहरे का कहर जारी है. मौसम विभाग ने रविवार को पूरे राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. रविवार सुबह घनी धुंध की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित रही. वाहन चालकों को एनएच पर सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है. वहीं, कई इलाकों में कोल्ड-डे -जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है.

कोहरे का अलर्ट: रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना हुआ है. मौसम विभाग ने रविवार को करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं, रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी और झज्जर में भी धुंध का असर रहेगा. जबकि एनसीआर जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल में कोहरे के साथ-साथ ठंड का असर ज्यादा रहने वाला है.

सबसे ठंडा जिला रहा महेंद्रगढ़: मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ रहा. यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया है. जबकि हिसार में 4 डिग्री, रोहतक में 5 डिग्री और करनाल में 4.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. गुरुग्राम की बात करें तो यहां तापमान 1.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है.

किसानों के लिए मौसम वरदान: मौसम विभाग ने 11-12 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक किसानों के लिए मौसम काफी फायदेमंद है. हालांकि कोहरे और शीतलहर से प्रभावित जिलों में सावधानी बरतने की भी अपील की गई है. हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह ठंड गेहूं जैसी रबी फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया कोल्डवेव का अलर्ट

ये भी पढ़ें: Explainer: जहरीला हो रहा हरियाणा का पानी, जानें कौन सा जिला कितना सुरक्षित, कहां सबसे बड़ा खतरा?