कोडीन कफ सिरप मामला, मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल की 9.5 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज़
डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में आरोपी विनोद अग्रवाल की 9.5 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज़ की गयी है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 26, 2026 at 7:30 PM IST
कानपुर: कोडीन कफ सिरप मामले में कानपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल चुकी है. कुछ दिनों पहले सारनाथ पुलिस टीम ने कानपुर आकर आरोपी की 5 करोड़ रुपये की संपत्तियों को सीज़ किया था. अब इस मामले में डीसीपी अपराध श्रवण सिंह की टीम ने आरोपी विनोद अग्रवाल और उसके परिचित शिवम अग्रवाल की कानपुर में 9.5 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों को सीज़ किया है.
डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने इस मामले को लेकर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की ओर से 50 पुलिस कर्मी इस मामले के खुलासे में लगे हैं.
आरोपियों के मकान, दुकान और अन्य सम्पतियां चिन्हित की गयी थीं. उनको सीज़ किया गया है. सम्पतियों के अलावा बैंक में जमा 42 लाख रुपये और 23 लाख रुपये की इनोवा कार को भी जब्त किया गया है.
26 लाख कफ सिरप की बोतलें बेचीं: डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने कहा, आरोपियों के पास से 26 लाख कफ सिरप बोतलों का रिकॉर्ड मिला था. ये माल कहां-कहां भेजते थे, किसके साथ कारोबार करते थे, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस टीम काम कर रही है. जल्द अन्य आरोपी अरेस्ट होंगे.

झारखंड, एमपी, बिहार पहुंची टीमें: डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने बताया कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपियों ने मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में अपना कारोबार फैलाया. इसके साक्ष्य पुलिस टीम को मिल गए हैं. कानपुर से पुलिस टीमें इन राज्यों में जांच कर रही हैं. आरोपी को कई दिनों पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी ने भी पूछताछ में कई राज उगले हैं. जिन सम्पतियों को सीज़ किया गया, उनकी मुनादी भी कराई गयी थी.
यह भई पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरफ्तार होंगे या मिलेगी राहत? अग्रिम जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

