ETV Bharat / state

कोडीन कफ सिरप मामला, कानपुर पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया

डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और हनुमंत विहार पुलिस ने हनुमंत विहार से आरोपी विशाल सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया है.

Photo Credit: ETV Bharat
आरोपी विशाल सिंह सिसोदिया (मेसर्स सिसोदिया मेडिसिन हाउस के संचालक) (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 10:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: कोडीन कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल को अरेस्ट करके पुलिस जेल भेजा चुकी है. मंगलवार को डीसीपी अपराध श्रवण सिंह की टीम ने आरोपी विशाल सिंह सिसोदिया (मेसर्स सिसोदिया मेडिसिन हाउस के संचालक) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने बताया, कोडीन कफ सिरप मामले में औषधि प्रशासन विभाग ने आरोपी के मेडिकल स्टोर से कोडीन युक्त सिरप की पांच हजार बॉटल्स बरामद की थीं. इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में शहर के हनुमंत विहार थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था.

जानकारी देते डीसीपी अपराध श्रवण सिंह. (Video Credit: ETV Bharat)

जब पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया आरोपी ने कानपुर से करीब 10 हजार कोडीन युक्त कफ सिरप की शीशियां विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की थीं. अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

फर्जी बिलों का लेखा-जोखा मिला: डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने बताया, आरोपी के पास से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है. इसमें फर्जी बिलों का लेखा-जोखा मिला है. साथ ही अभिलेखों से हेरफेर का रिकॉर्ड भी है. अब टीमें आरोपी के सभी कनेक्शंस पर काम कर रही हैं. लखनऊ की एक फर्म इधिका लाइफसाइसेंस से आरोपी ने खरीदारी की थी. उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जल्द ही और आरोपी भी गिरफ्तार किये जाएंगे.

विनोद अग्रवाल की प्रॉपर्टी फ्रीज़: डीसीपी अपराध श्रवण सिंह ने कहा, कुछ दिनों पहले ही शहर में कोडीन कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल की 9 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को डीसीपी अपराध की टीम ने सीज़ किया था. विनोद अग्रवाल और उसके सहयोगी शिवम की सभी संपत्तियों के अलावा, एक इनोवा कार और खातों में मिले 42 लाख रुपये भी पुलिस ने सीज़ कर लिये थे. इस मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- कानपुर में देवर के साथ मिलकर पत्नी ने रेता पति का गला; मरा समझकर हुए फरार