ETV Bharat / state

सांप चूहे के खेल में फंसा चश्माधारी नाग, वन विभाग ने बचाई जान

पाकुड़ में चूहे का शिकार के बाद एक चश्माधारी कोबरा सांप बिल में ही फंस गया. काफी मशक्कत के बाद वनकर्मी ने उसकी जान बचाई.

COBRA FOUND IN PAKUR
कोबरा का रेस्क्यू करते वनकर्मी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 23, 2026 at 1:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिले के महेशपुर प्रखंड में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली. दरअसल महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर गांव में असगर शेख के घर के आंगन सहित आसपास के इलाकों में चूहों की संख्या काफी है. इसी चूहे का शिकार करने के लिए एक कोबरा पहुंच गया. कोबरा की नजर एक बड़े चूहे पर पड़ी और कोबरा ने उसे अपना शिकार बनाने के लिए उसके पीछे भागा. चूहा काफी देर तक कोबरा को इधर उधर भगाता रहा. जब थकहार गया तो वह अपने बिल में घुस गया.

कोबरा भी चूहा का पीछा करते हुए बिल में घुस गया और चूहा को अपना शिकार बना लिया. शिकार के बाद कोबरा का पेट का आकार बढ़ गया और वह बिल में फंस गया. मकान मालिक असगर शेख की नजर कोबरा पर पड़ी तो वह भी हैरान रह गए. जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सांप को देखने लगे.

बिल में फंसे चश्माधारी नाग का रेस्क्यू करते हुए (ईटीवी भारत)

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना

सांप को बिल में फंसा देख मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफुल शेख पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया. वनकर्मी असराफुल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया 4.5 फिट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जो काफी खतरनाक और जहरीला है.

वनकर्मी असराफुल ने बताया कि सांप की उम्र 12 से 13 साल है और इसे चश्माधारी नाग के नाम से भी जाना जाता है. कोबरा की जान बचाने के लिए समय पर वन विभाग को सूचना देने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया. साथ ही मौजूद लोगों से वन्यजीवों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग का सहयोग करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: पाकुड़ में एक घर से निकला मोनोकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

एक ही रात में बुझ गए घर के दो चिराग, सर्पदंश से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

पाकुड़ के एक घर में निकला 6.5 फीट लंबा कोबरा, लोगों में मचा हड़कंप