ETV Bharat / state

यमुनानगर में खेत के कमरे में मिला कोबरा, फन फैलाकर बैठा था, काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

हरियाणा के यमुनानगर के मलिकपुर बांगर गांव में खेत के कमरे में चार फीट लंबा काला कोबरा मिला है.

Cobra found in a farm room in Malikpur Bangar village Yamunanagar
यमुनानगर में खेत के कमरे में मिला कोबरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 23, 2026 at 5:36 PM IST

|

Updated : August 23, 2026 at 5:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर के मलिकपुर बांगर गांव में खेत के कमरे की सफाई कर रहे किसान के सामने अचानक करीब चार फीट लंबा काला कोबरा आ गया. सांप जोर-जोर से फुफकार रहा था. किसान वीरेंद्र ने समय रहते सांप को देख लिया और तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचना दी.

काला कोबरा ख़तरनाक : सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कमरे के अंदर मौजूद कोबरा को पकड़ने के लिए टीम ने करीब 15 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से काबू कर लिया गया. वाइल्डलाइफ कर्मचारी मोहित गुर्जर ने बताया कि काला कोबरा बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या उसके करीब जाने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए.

यमुनानगर में खेत के कमरे में मिला कोबरा (ETV Bharat)

बड़ा हादसा टला : बारिश और मानसून के दौरान खेतों में बने कमरे, कच्चे मकान और वहां रखा सामान सांपों के छिपने की जगह बन जाते हैं. मलिकपुर बांगर में किसान की सतर्कता और समय पर विभाग को दी गई सूचना से बड़ा हादसा टल गया.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में सपेरे के घर वन विभाग की रेड, सात कोबरा समेत 8 सांप बरामद

ये भी पढ़ें : वफादारी की मिसाल बनी करनाल की "जिम्मी", मालिक और बच्चों की जान बचाने को ब्लैक कोबरा से भिड़ी, 8 मिनट में थम गईं सांसें

ये भी पढ़ें : 7 फीट लंबे कोबरा ने ट्रक ड्राइवर के साथ किया 300 KM का सफर, जानें फिर क्या हुआ...

Last Updated : August 23, 2026 at 5:52 PM IST