ETV Bharat / state

सूरजपुर में कोयले की गैस ने छीनी तीन जिंदगी, कमरे में सिगड़ी जलाकर सोना बना काल

सूरजपुर में कमरे में सिगड़ी जलाकर सो रहे दंपती समेत मासूम की मौत हो गई है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.

Coal gas snatched three lives
कोयले की गैस ने छीनी तीन जिंदगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 18, 2026 at 7:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : सूरजपुर में कमरे के अंदर सिगड़ी जलाकर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 4 साल की बच्ची भी शामिल है. बताया जा रहा है कि
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदरपुर गांव में ये दुखद घटना हुई है.

कैसे हुई घटना ?

कवल सिंह अपनी पत्नी कुंती और 4 साल की बेटी ममता के साथ खाना खाकर सोने गया,जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. परिवार ने ठंड से बचाव और कमरे को गर्म रखने के लिए सिगड़ी पर कोयला जलाया था.लेकिन जब सुबह दूसरे कमरे के लोग दंपती के कमरे में आए तो तीनों गहरी नींद में दिखे.जब परिजनों ने तीनों को उठाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे.जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी थी.

सूरजपुर में कोयले की गैस ने छीनी तीन जिंदगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

शाम को खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए. मेरा बेटा और बहू अपनी बच्ची के साथ अपने कमरे में सो रहे थे.घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे.सुबह नहीं उठने और आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने सब्बल से दीवार में छेद किया. छेद से हमने देखा कि तीनों मूर्छित होकर पड़े हैं- शंकर सिंह, मृतक का पिता

इस असमय मौत के गाल में समाए परिवार को लेकर जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने कहा कि कोयला जलने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलती है.ये गैस गंधहीन होती है,इसलिए लोगों को पता नहीं चलता.

कार्बन मोनो ऑक्साइड गंधहीन गैस है. ये आसानी से मानव शरीर के श्वास नली के माध्यम से शरीर में चली जाती है और ऑक्सीजन लेबल कम कर देती है.इससे दम घुटने पर इंसान की मौत हो जाती है. ये गैस शरीर के महत्वपूर्ण अंग मस्तिष्क और फेफड़ों पर भी असर करती है- अजय मरकाम,सिविल सर्जन

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का भी मानना है कि दंपती और बच्ची की मौत दम घुटने के कारण हुई है.पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी.

प्राथमिक तौर पर जानकारी के अनुसार रुम में कोयले की आग से निकलने वाली गैस से मौत होना प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी.मृतकों के शरीर का ब्लड सैंपल भी लिया गया है- विमलेश दुबे,निरीक्षक,कोतवाली

सूरजपुर में कोयले की गैस ने तीन लोगों की जान ले ली.परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर आग जलाई थी,लेकिन कोयले से निकलने वाली गैस ने परिवार के तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया.

कवर्धा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अव्यवस्था, भोजन और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर नाराजगी

देवबलौदा घटना के खिलाफ विशेष समुदाय में आक्रोश, कलेक्टर से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ में होली पर ‘नो ड्राई डे’, खुली रहेंगी शराब दुकानें, शराब नीति पर सियासी संग्राम