ETV Bharat / state

पलामू में नेशनल हाइवे पर CNG लीक, ट्रैफिक को किया डाइवर्ट

पलामू पुलिस ने टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से सीएनजी लीकेज को बंद किया. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Police stopped CNG gas leakage
गड्ढे में फंसा सीएनजी से भरा वाहन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 3, 2026 at 1:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोड़ इलाके में नेशनल हाइवे पर सीएनजी लेकर जा रही गाड़ी से गैस लीक होने लगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया. सीएनजी लीकेज को बंद करने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाया गया, इस दौरान मौके पर पुलिस तैनात रही.

जोड़ इलाके में शुरू हुई गैस लीकेज

दरअसल, सीएनजी से लदा वाहन चतरा से हरिहरगंज के इलाके में जा रहा था, इसी क्रम में उसे अचानक वापस लौटना पड़ा. लौटने के बाद चियांकी पेट्रोल पंप पर सीएनजी को खाली करना था. सीएनजी गाड़ी वापस लौट रही थी, इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के जोड़ इलाके में गैस लीकेज शुरू हो गई. ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए सबसे पहले वाहन को किनारे किया, तभी वाहन एक गड्ढे में फंस गया.

टेक्निकल एक्सपर्ट ने सीएनजी गैस लीकेज बंद की (Etv Bharat)

पुलिस ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट को किया गया.

Police stopped CNG gas leakage
मौके पर पुलिस बल (Etv Bharat)

इसके बाद पुलिस जवानों और टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से सीएनजी सिलेंडर के नोजल को बंद किया गया और वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

फिलहाल ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है. एक्सपर्ट को बुलाया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है: अफजाल अंसारी, थाना प्रभारी, सदर

ये भी पढ़ें- धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी जमीन, कई घर जमींदोज, आक्रोशित लोगों ने आउटसोर्सिंग का काम किया बाधित

गैस लीकेज के बाद बीच सड़क पर दिखी आग की लपटें, खाली कराये गए दर्जन भर घर

कैमिकल गैस लीकेज आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल, NDRF की टीम पहुंची