चित्रकूट में CM योगी ने 5 किलोमीटर परिक्रमा की; कामतानाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला गुरुवार सुबह 7:30 बजे सर्किट हाउस चित्रकूट से निकलकर परिक्रमा मार्ग पहुंचा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 9, 2026 at 11:30 AM IST
चित्रकूट: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर भगवान श्रीराम की तपोस्थली धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे. गुरूवार को सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन रहा. सीएम योगी ने भगवान कामतानाथ जी के मंदिर में मत्था टेका और देश-प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की.
इसके बाद सीएम ने भगवान कामतानाथ जी के पवित्र कामदगिरि पर्वत की पैदल पंचकोषी (5 किलोमीटर) परिक्रमा भी की है. सीएम योगी का काफिला अपने अगले कार्यक्रम बांदा के लिए रवाना हो गया है.
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का काफिला आज गुरुवार सुबह 7:30 बजे सर्किट हाउस चित्रकूट से निकलकर परिक्रमा मार्ग के लिए निकला.
बरहा के हनुमान मंदिर से पंचकोशी यात्रा शुरू की और लगभग 1 घंटा 45 मिनट में उन्होंने अपनी परिक्रमा समाप्त की. इस दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा.
परिक्रमा मार्ग स्थित प्रथम मुखारविंद परिक्रमा मार्ग के मंदिर के पुजारी रोहित मिश्रा मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश की जनता की सुख को समृद्धि के लिए कामता महाराज से प्रार्थना की है.
#WATCH चित्रकूट (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा के दौरान पूजा की। pic.twitter.com/teyj4Eek2a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के सीएम बने हैं, तब से अध्यात्म के क्षेत्र में बहुत कुछ बदलाव आया है.परिक्रमा मार्ग शुभ सुविधाओं से परिपूर्ण है.
वहीं, मध्य प्रदेश के सतना से आए श्रद्धालु नीरज गर्ग, और राजीव गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चित्रकूट में बहुत विकास किया है.
अगर हम चित्रकूट के धार्मिक क्षेत्र परिक्रमा मार्ग की बात करें तो परिक्रमा में अब चलना सुगम हो गया है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं. परिक्रमा मार्ग में सौंदर्यीकरण और साफ सफाई भी पहले से बेहतर है.

