ETV Bharat / state

24 करोड़ लोगों को सीएम योगी का होली तोहफा: बोले- बेफिक्र होकर कराएं इलाज, सरकार देगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.

CM YOGI HOLI GIFT
यूपी में जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 11:40 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं सरकार उनको भरपूर आर्थिक सहायता देगी.

मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराए जाएं. हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. (ETV Bharat)

होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की.

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर, एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं. समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए.

CM YOGI HOLI GIFT
जनता दर्शन में सीएम योगी फरियादियों से मिले. (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है. हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा.

गोरखनाथ मंदिर सीएम मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं. इससे किसी को भी परेशान न होना पड़े. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए.

CM YOGI HOLI GIFT
यूपी में जरूरतमंदों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी आड़े आने की समस्या बताई. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. कार्ड के न होना बताए जाने पर उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए. इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी.

इस दौरान अन्य कई लोग भी गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी. विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी. जनता दर्शन में कुछ परिजनों के साथ उनके बच्चे भी आए थे.

मुख्यमंत्री ने सभी को स्नेहिल आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दिया और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया. इसके पूर्व उन्होंने अपनी गोशाला में गाय-बछड़ों की सेवा की उन्हें गुड़-चना खिलाया और दुलार किया.

ये भी पढ़ें - यूपी के 22 लाख परिवारों की होली हुई बेरंग...कलर और गुझिया का रंग हुआ फीका