ETV Bharat / state

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड पर सीएम योगी ने जनता को किया आगाह

सीएम योगी ने कहाकि पुलिस या सुरक्षा एजेंसी सोशल मीडिया या फोन के जरिए कभी गिरफ्तारी नहीं करती. यह सब ठगों की चाल है.

CYBER CRIME IN UP
साइबर फ्रॉड से सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता को आगाह किया. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 11:02 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के नाम एक बार फिर अपनी एक चिट्ठी जारी की है. उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि वह साइबर फ्रॉड से बचकर रहें.

खासतौर पर उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय विधान में डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ भी नहीं है और अगर कोई इस शब्द का इस्तेमाल करता है, तो निश्चित तौर पर वह एक साइबर अपराधी है.

CYBER CRIME IN UP
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को पाती : डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई विधान नहीं (ETV Bharat)

क्या है योगी की पाती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेशवासियों को एक विशेष चिट्ठी लिखी है, जिसका नाम 'योगी की पाती' रखा गया है. प्रत्येक सोमवार को या चिट्ठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी की जाती है.

इस बार चिट्ठी के जरिए उन्होंने लोगों को साइबर अपराध से सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है. सीएम योगी ने लिखा है कि मोबाइल और इंटरनेट ने हमारा जीवन बहुत आसान बना दिया है, लेकिन इसी के साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं.

Cyber Crime in UP
साइबर फ्रॉड पर सीएम योगी ने जनता को आगाह किया. (ETV Bharat)

'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई चीज कानून में नहीं

उन्होंने कहा कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई चीज कानून में नहीं है. पुलिस या कोई सुरक्षा एजेंसी वीडियो कॉल, सोशल मीडिया या फोन के जरिए कभी गिरफ्तारी नहीं करती और न ही पैसे मांगती है. यह सब ठगों की चाल है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2 साइबर थाने थे, लेकिन आज सरकार के प्रयासों से सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने और हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. एक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया गया है, ताकि साइबर अपराधों पर नकेल कसी जा सके.

बैंक डिटेल, पासवर्ड या OTP किसी से साझा न करें

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक डिटेल, पासवर्ड या OTP कभी किसी के साथ साझा न करें. अगर ठगी हो जाए, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें. जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, उतनी ही ज्यादा संभावना है कि पैसा बचाया जा सके.

सीएम योगी ने खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक करें. उन्होंने कहाकि सब मिलकर उत्तर प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त प्रदेश बनाने में योगदान दें.

ये भी पढ़ें - चाइनीज ऐप लोन से 8 करोड़ की ठगी; 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजते थे पैसे