ETV Bharat / state

रक्षाबंधन पर जशपुर की बहनों ने विष्णु भैया को बांधी राखी, सीएम ने दिया महतारी सदन का उपहार

रक्षाबंधन से पहले सीएम विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर पहुंचे. यहां बहनों ने उनको राखियां बांधी.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 26, 2026 at 11:03 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जशपुर: रक्षाबंधन से पहले सीएम विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश की बहनों को उपहार दे रहे हैं. मंगलवार को सीएम ने महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी की थी. कुल 631 करोड़ रुपये उन्होंने ट्रांसफर किया. इससे प्रदेश की 67 लाख महिलाओं को फायदा होगा. महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने के बाद सीएम ने बुधवार को जशपुर की बहनों को सौगात दी है. महतारी सदन का लोकार्पण किया है. इसके साथ ही जशपुर के विकास को गति दी है. सड़क और फरसाबहार भेलवा में नए महतारी सदन की घोषणा की है.

पंडरीपानी की बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का भाव उस समय और गहरा हो गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया. रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया.

जशपुर में रक्षाबंधन का त्यौहार (ETV BHARAT)

रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के प्रति संकल्प लेने का अवसर भी है. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर परिवार, समाज और गांव की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है.महिलाओं की प्रगति ही प्रदेश की प्रगति का आधार है- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

CM Sai welcomed in Jashpur
सीएम साय का जशपुर में स्वागत (ETV BHARAT)

महतारी वंदन योजना का सीएम ने किया उल्लेख

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है. रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में 31वीं किस्त जारी की गई है.उनके बैंक एकाउंट में 631 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है. जिससे वह रक्षाबंधन का त्यौहार खुशी से मना सकें.

Development works in Jashpur
जशपुर में विकास कार्य (ETV BHARAT)

महतारी सदन का लोकार्पण

सीएम साय ने पंडरीपानी में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया. यह भवन क्षेत्र की माताओं-बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में समर्पित किया गया. महतारी सदन में हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय कक्ष और दुकान संचालन के लिए अलग स्थान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में 481 महतारी सदनों की स्वीकृति दी गई है.

महतारी सदन महिलाओं के लिए सिर्फ एक भवन नहीं होगा बल्कि यह बहुआयामी केंद्र बनेगा. यह उनके प्रशिक्षण, बैठकों, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, उत्पाद निर्माण, विपणन और आर्थिक गतिविधियों का स्थायी केंद्र बनेगा. यहां महिलाएं अपने कौशल को निखारने के साथ-साथ नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से भी जुड़ सकेंगी- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

CM Sai gift to Jashpur
जशपुर को सीएम साय की सौगात (ETV BHARAT)

पंडरीपानी के विकास को सौगात

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत पंडरीपानी में कुल 64.49 लाख रुपए की लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इनमें 24.70 लाख रुपए का महतारी सदन, 10 लाख रुपए की लागत से सिसरिंगा बस्ती में सीसी सड़क का निर्माण शामिल है. इसके अलावा 7.80 लाख रुपए की लागत से महलीटोली पहुंच मार्ग में सीसी रोड तथा 3.99 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण शामिल है.12 लाख रुपए की लागत से मुडराटोली से बलुआटोली पहुंच मार्ग में सीसी रोड की भी घोषणा सीएम साय ने की है. फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की बात सीएम ने कही है.

बलरामपुर में महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए CM साय, ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण का ऐलान

जगन्नाथ मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व, 2100 बहनें बांधेंगी भगवान को रक्षासूत्र