ETV Bharat / state

पलामू के पोखराहा में हो रहे सड़क हादसों को लेकर सीएम ने लिया संज्ञान, 15 दिन में हुई तीन मौत

पलामू के पोखराहा में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सीएम ने संज्ञान लिया है.

CM taken cognizance of road accidents occurring at Pokhraha in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर और सीएम हेमंत सोरेन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 26, 2026 at 5:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में हो रहे सड़क हादसों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. सीएम ने सोशल मीडिया एक्स (X) के माध्यम से पलामू डीसी को जरूरी कदम उठाने को निर्देश दिया है. जबकि मंत्री दीपक बिरुआ को भी संज्ञान लेने को कहा गया है.

दरअसल, पलामू के पोखराहा में नेशनल हाइवे का बाईपास और डालटनगंज पांकी रोड एक दूसरे को क्रॉस करते है. जिस जगह पर दोनों रोड एक दूसरे को क्रॉस करते हैं वहां पर फ्लाईओवर या अंडरपास नहीं है. जिस कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. पिछले 15 दिन में तीन लोगों की मौत हुई है.

गुरुवार को सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ था. इस स्थिति को देखते हुए पलामू के जेएमएम नेता सन्नी शुक्ला ने सीएम को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी थी और टैग किया था. सीएम ने सन्नी शुक्ला के पोस्ट के बाद मामले में संज्ञान लिया है. सन्नी शुक्ला ने बताया कि लगातार दुर्घटना हो रही है सीएम ने संज्ञान लाया है.

सन्नी शुक्ला ने बताया कि मौके पर सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए कई बिंदुओं पर कार्य करने की जरूरत है. जब तक फ्लाईओवर या अंडरपास नहीं बनता है तब तक मौके पर ट्रैफिक बल्कि तैनाती करनी चाहिए या ऐसा तत्काल उपाय करना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटना रुक सके.