ETV Bharat / state

Happy New Year 2026: सीएम सुखविंदर ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने भी किया WISH

नया साल 2026 की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.

CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं (FILE)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: साल 2026 का आगाज हो चुका है. देशभर में नये साल को लेकर जश्न का माहौल है. सभी एक-दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे है. सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल प्रदेशवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी. सीएम सुक्खू ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश के प्रिय भाई-बहनों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह साल हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और देवभूमि को विकास व आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाए'.

सीएम ने कहा कि हम सभी ने दैवकृपा, आपसी अटूट सहयोग, संयम तथा धैर्य से 2025 की सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया. आत्मनिर्भरता तथा हरित ऊर्जा के लक्ष्यों को आगे बढ़ाया, पर्यटन को प्रोत्साहन दिया तथा नशामुक्त, सशक्त हिमाचल के लिए आधारभूत संरचना सुदृढ़ की. आइए, हम सभी 2026 में एकजुट होकर समृद्ध तथा आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करें. आपकी भागीदारी हमारा विजन पूरा करेगी.

वहीं, नये साल के असवर पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों का शुभकानाएं दी. जयराम ठाकुर ने कहा, 'सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल आप सभी के लिए बेहतर अवसर, उत्साह, और खुशियां लेकर आए. देवभूमि के सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें.

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेश को लोगों को नव वर्ष पर शुभकानाएं दी. विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'मेरे प्रिय हिमाचलवासियों आप सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं. यह नया वर्ष हमारे पहाड़ों की तरह अडिग विश्वास, नदियों की तरह निरंतर प्रगति, और देवभूमि की पवन की तरह पवित्रता लेकर आए. आइए, हम सब मिलकर अपने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें, जहां हर गांव में समृद्धि हो, हर परिवार में खुशहाली हो, और हर चेहरे पर हिमालय सी शीतल मुस्कान खिले. नववर्ष मंगलमय हो! जय हिमाचल, जय भारत. जय श्री राम'.

ये भी पढ़ें: Happy New Year: नए साल को लेकर शिमला समेत पूरे हिमाचल में सैलानियों की धूम, हर ओर जश्न का माहौल