ETV Bharat / state

ये विधायक होगा नया कैबिनेट मंत्री? जयराम के तंज पर सीएम सुक्खू ने दिया इशारा

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद सीएम सुक्खू ने दिए ये संकेत.

HIMACHAL BUDGET SESSION 2026
हिमाचल विधानसभा में बजट सत्र 2026 (@CM Sukhu FB)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 18, 2026 at 7:30 AM IST

|

Updated : February 18, 2026 at 12:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोक-झोंक हुई. नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि "आपकी मंत्री बनने की इच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि आप इस जन्म में मंत्री कभी नहीं बन पाएंगे." जिसपर कांग्रेस विधायक भी भड़क गए और ये नोक झोंक इतनी बढ़ गई की दोनों नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने लग पड़े. जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बीच बचाव के लिए खड़े होना पड़ा. इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर स्पष्ट संकेत दिए.

CM सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने के दिए संकेत (Himachal Assembly)

किस विधायक को मिलेगा कैबिनेट पद ?

बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के संकेत दिए हैं. सुंदर सिंह ठाकुर पूर्व में CPS रह चुके हैं और मंत्री पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अब मुख्यमंत्री की टिप्पणी से इस दावेदारी को और हवा मिल गई है. मंगलवार को सदन में सुंदर सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को 'एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर' कह दिया. इस टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया.

सीएम सुक्खू ने क्या कहा ?

सदन में RDG पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के छिड़ी बहस के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू माहौल शांत करने के लिए खड़े हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक सुंदर सिंह की ओर से नेता विपक्ष को लेकर की गई टिप्पणी विड्रॉल करने की बात कही. साथ ही नेता विपक्ष की ओर से सदन में सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर कहे वक्तव्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सदस्य सुंदर सिंह ठाकुर की ओर से जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए राजभवन का निमंत्रण मिल जाएगा. अब मुख्यमंत्री के इस बयान से सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विधायक सुंदर सिंह और नेता विपक्ष के बीच छिड़ी तीखी बहस

मंगलवार को विधानसभा में RDG पर चर्चा का दूसरा दिन था. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली. इसी बीच कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लेकर की गई टिप्पणी से सदन में हंगामा शुरू हो गया. सभापति आशीष बुटेल और मुख्यमंत्री ने माहौल संभालने का प्रयास किया, लेकिन नोक झोंक चलती रही. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में असंसदीय और व्यक्तिगत टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दिया. जिसके बाद सदन का माहौल सामान्य हुआ.

ये भी पढ़ें: "एक्सीडेंटल CM" टिप्पणी पर भड़के जयराम ठाकुर, इस विधायक से हुई तीखी नोकझोंक, सदन में बोले- "नंगा कर दूंगा"
Last Updated : February 18, 2026 at 12:27 PM IST