ETV Bharat / state

'भाजपा में नड्डा, बिंदल, जयराम और अनुराग का अलग-अलग गुट, ये सभी अपनी-अपनी कुर्सी की लड़ रहे लड़ाई'

सोलन दौरे पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 25, 2026 at 10:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सोलन जिले में कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में ₹90.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने मंच से बीजेपी और पूर्व की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

हिमाचल प्रदेश भाजपा आज पांच गुटों में बंटी हुई है. "जयराम का गुट अलग है, नड्डा का अलग, बिंदल का अलग, अनुराग का अलग और एक बिकाऊ गुट अलग है. ये सभी गुट अपनी-अपनी कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं. मेरे खिलाफ ये लोग इसलिए बोलते हैं. क्योंकि हम जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं. इतिहास गवाह है कि सच का सामना झूठ से बार-बार होता है, लेकिन अंत में जीत हमेशा सच की ही होती है".

सीएम सुक्खू ने कहा, "पिछली डबल इंजन की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया. चुनावों से ठीक पहले शिक्षण संस्थान तो खोल दिए, लेकिन उनमें अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की. भाजपा चाहती थी कि लोगों का ध्यान भटकाकर वोट हासिल कर लिए जाएं. जब यह दबाव बना कि संस्थान तो खोल दिए गए हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं, तब दूसरे स्कूलों के अध्यापकों को वहां नियुक्त कर दिया गया. इससे दोनों स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हुई. शिक्षा व्यवस्था का ऐसा बेड़ागर्क हुआ कि प्रदेश की रैंकिंग 21वें स्थान पर पहुंच गई".

नेरी कलां में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सुक्खू सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया. सीएम सुक्खू ने कहा, वर्षों से लंबित किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हित सुरक्षित हुए हैं. इस परियोजना से प्रदेश को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के 211 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का लाभ होगा.

वहीं, इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कई घोषणाएं की. सीएम ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. इसके अलावा पांच ग्राम पंचायतों की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1,500-1,500 रुपये मासिक पेंशन देने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने, जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने और चाटी ढांक में बांध निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की घोषणा की.

वहीं, सीएम सुक्खू ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहलें की जा रही है. सीएम सुक्खू ने कहा कि थ्री टेस्ला एमआरआई एवं अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जा रही. मेडिकल कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, सभी मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही ऑटोमेटेड लैब की स्थापित जाएंगी.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 64.43 फीसदी मैट्रिक या इससे कम शिक्षित प्रतिनिधि चलाएंगे गांव की सरकार, इस दिन से पांच साल तक संभालेंगे बागडोर