'5000 करोड़ की जमीन एक करोड़ में दे दी, पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल की हितों से किया समझौता'
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध परियोजना के बहाने पूर्व की भाजपा सरकार को घेरा.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : June 19, 2026 at 7:32 PM IST
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध परियोजना के बहाने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ समझौता करने के आरोप लगाए. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि वे उनके बयानों को अब गंभीरता से नहीं लेते हैं.
पूर्व की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "पूर्व की भाजपा सरकार ने 5000 करोड़ की जमीन एक करोड़ में दे दी. मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए प्रदेश को 100 करोड़ मिले थे. इसमें ₹1 स्क्वायर मीटर के हिसाब से उद्योगों को जमीन उपलब्ध करवानी थी. इसके अलावा ₹3 प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध करवानी थी. वह मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसा समझौता नहीं कर सकते हैं. वे प्रदेश की जनता के हित से समझौता नहीं कर सकते".
वहीं, जल परियोजनाओं की रॉयल्टी को लेकर सीएम ने कहा कि इस विषय पर सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. उन्होंने इस विषय पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर चर्चा की है. प्रदेश में 40 साल पूरे कर चुके प्रोजेक्ट पर एक्सटेंशन के लिए 20 फीसदी रॉयल्टी देनी होगी. प्रोजेक्ट के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रोजेक्ट राज्य सरकार को सौंपना होगा. इसके अलावा प्रदेश में 12% रॉयल्टी पर चल रहे प्रोजेक्ट अगर कर्ज मुक्त हो गए हैं तो उनकी रॉयल्टी भी बढ़ानी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उस समय नहीं होंगे लेकिन प्रदेश की युवा पीढ़ी होगी.
किशाऊ बांध परियोजना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट को लेकर अधूरी जानकारी फैलाई जा रही है. इस परियोजना से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को लाभ मिलेगा. ये परियोजना उत्तराखंड हिमाचल की सीमा पर बनी है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने परियोजना से पैदा होने वाली बिजली का खर्च की वहन करने की सहमति दे दी थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सरकार में आते ही इसे केंद्र के सामने रख दिया और लंबी चर्चा के बाद प्रदेश को बड़ी जीत हासिल हुई है. इस परियोजना से प्रदेश को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी. इसके अलावा 5 साल बाद राज्य को 600 करोड़ की कमाई होगी, जो बड़ी जीत है.
अपने यूनिवर्सिटी के दिन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी उनके साथी रहे हैं. सीएम ने उन्हें ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर शोध के लिए कहा था. मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि विश्वविद्यालय उस पर काम कर रहा है. मुख्यमंत्री कहा कि आज विश्वविद्यालय में कंप्यूटर और डीबीटी टेस्ट लैब का उद्घाटन किया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला की बच्चों को परीक्षाओं के लिए बाहर जाना पड़ता था. इसलिए आज इसका यूनिवर्सिटी उद्घाटन किया गया है. वहीं, फीस बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल के बाद बेहद कम बढ़ोतरी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी छात्र राजनीति से निकले हैं, ऐसे बढ़ोतरी पर भी विचार कर सकते हैं.

