ETV Bharat / state

RDG को लेकर CM सुखविंदर ने बीजेपी पर साधा निशाना, हिमाचल भवन में रेड को बताया संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ

आरडीजी और हिमाचल भवन में रेड मामले को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर साधा निशाना.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 6:21 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 7:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने RDG के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा RDG मिली. इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने की बजाय प्रदेश पर कर्ज और देनदारियों का बोझ लाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि RDG को न तो स्वीकार किया गया है और न ही खारिज, बल्कि वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा है. ऐसे में केंद्र सरकार परिस्थिति के अनुसार RDG दे सकती है.

मुख्यमंत्री ने भाजपा से RDG के मुद्दे पर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सहयोग के पक्ष में नजर नहीं आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सबसे ज्यादा DPR मिलीं. प्रदेश पर ऋण का बोझ कम किया जा सके, इसलिए सबसे ज्यादा RDG भी मिली, इसके बावजूद 47 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया और हजारों करोड़ की देनदारियां छोड़ दी गईं.

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, RDG के मुद्दे पर उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा की है. हिमाचल की तुलना केरल से करना उचित नहीं है. राजस्व घाटे की एवज में संविधान के अनुसार RDG मिलती थी और केरल पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता. वहीं RDG के मुद्दे पर जंतर मंतर में प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन राजनीतिक रणनीति का एक पहलू है और इस पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा.

वहीं, हिमाचल सदन दिल्ली में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. दिल्ली RC कमिश्नर को सूचना दी जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी. आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो उचित नहीं है.

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी समय है. उम्मीदवार का फैसला हाईकमान करेगा. AICC अध्यक्ष और राहुल गांधी उम्मीदवार तय करेंगे और मत डालकर उम्मीदवार को जिताया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में खुलने जा रही है बड़ी यूनिवर्सिटी, युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, जानें क्या होगा इसमें खास?

Last Updated : February 24, 2026 at 7:17 PM IST