ETV Bharat / state

'चिट्टा सप्लाई में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों की सूची तैयार, सख्त कार्रवाई होनी तय', CM सुखविंदर ने दी चेतावनी

बिलासपुर में एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का आयोजन किया गया. इस दौरान जागरूकता रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे.

बिलासपुर में एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन
बिलासपुर में एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 26, 2025 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: 'हिमाचल प्रदेश में चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है. अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है'. ये बातें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में आयोजित 'एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन' कार्यक्रम के दौरान सरकारी कर्मचारियों का सख्त चेतावनी देते हुए कही.

बिलासपुर में 'एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन'

दरअसल चिट्टा मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिलासपुर में 'एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया.

चिट्टा सप्लाई में संलिप्त कर्मचारियों को सीएम सुक्खू की चेतावनी (ETV Bharat)

'नशे में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय'

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'नशे के कारोबार और उससे जुड़ी गतिविधियों पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है. नशे में संलिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है और अब उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई तय है. नशा माफिया को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वह किसी बड़े पद पर ही क्यों न तैनात हो, कानून सबके लिए समान है'.

सीएम सुखविंदर ने युवाओं से की ये अपील

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त हिमाचल का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने वॉकथान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नागरिकों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें: IGMC मे डॉक्टर-मरीज के बीच हुई मारपीट की दोबारा होगी जांच, आज प्रदेश के इन अस्पतालों में OPD रही बंद