ETV Bharat / state

9 महीने से दयोरी स्कूल नवनिर्मित भवन पर लटका था ताला, आज सीएम ने वर्चुअली किया उद्घाटन, इस वजह से नहीं पहुंच पाईं प्रियंका गांधी

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी के नवनिर्मित भवन का वर्चुअली उद्घाटन किया.

सीएम सुक्खू ने  स्कूल भवन का वर्चुअली किया लोकार्पण
सीएम सुक्खू ने स्कूल भवन का वर्चुअली किया लोकार्पण (DIPR)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 18, 2026 at 5:19 PM IST

|

Updated : August 18, 2026 at 5:36 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: मंडी जिले के द्रंग विधानसभा में 14 अगस्त 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारिश के कारण पूर्ण रूप से बह गया था. जिसके बाद कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने स्कूल के पुनर्निमाण का वादा किया था, जो सुक्खू सरकार ने पूरा कर दिया. इस स्कूल का नवनिर्मित भवन 9 महीने पहले तैयार हो चुका था, लेकिन तब से इस भवन पर ताला लगा था. जिसका आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वर्चुअली उद्घाटन कर दिया.

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इस नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे, शिलान्यास पट्ट भी बन कर तैयार हो चुकी थी, लेकिन उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही उद्घाटन न करे का फरमान जारी हो गया. जिसके बाद कार्यक्रम से आनन-फानन में उद्घाटन पट्टिका को हटाया गया. इसके बाद से ही इस स्कूल नवर्निमित स्कूल भवन को लेकर सियासत तेज हो गई.

जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं का संचालन आज से शुरू हो गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से वर्चुअली शामिल हुए. इस मौके पर सीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूल को एक लाख रुपये देने की घोषणा की. राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोरी भवन का निर्माण लगभग ₹70 लाख और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी भवन का निर्माण ₹3 करोड़ 62 लाख से हुआ है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी दयोरी में नए स्कूल भवन के लोकार्पण अवसर पर स्वयं वहां आना चाहती थी, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं आ सकीं. प्रियंका गांधी दयोरी स्कूल के बच्चों से मिलना चाहती हैं और उनसे संवाद करना चाहती है. इसलिए वह आगामी सितंबर माह में यहां आएंगी".

वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि इस स्कूल के भवन पुनर्निर्माण में स्थानीय समुदाय का सराहनीय योगदान रहा है. साथ ही उन्होंने स्थानीय समुदाय को बधाई दी. उन्होंने दयोरी विद्यालय के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को एक बीघा से अधिक जमीन दान करने के लिए स्थानीय निवासी चिंता देवी, दासी देवी और पुन्नी देवी का आभार व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का पुनर्निर्माण आधुनिक तरीके से कर रही है. व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से शिक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं. विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं. परिणामस्वरूप शिक्षा क्षेत्र में जो हिमाचल प्रदेश वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर था, वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है.

इस अवसर पर दयोरी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का स्कूल के बच्चों के लिए दिए गए संदेश को पढ़ा. सांसद प्रियंका गांधी ने मंडी जिला के दयोरी में आपदा के मंजर का याद करते हुए कहा कि सभी ने बहादुरी से इस विपदा का सामना किया. मैंने 12 सितंबर, 2023 को इस त्रासदी को अपनी आंखों से देखा था. इन तीन वर्षों में सभी ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवन निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है. अब नए स्कूल भवन में कक्षाओं का संचालन आरंभ हो गया है. प्रियंका गांधी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे स्कूल में आकर मिलने का वायदा किया.

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा का पूरे हिमाचल ने बहादुरी से सामना किया. हिमाचलवासियों ने साबित किया कि उनसके हौंसले हिमालय की तरह अडिग और ऊंचे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप स्कूल में संविधान के मूल्य, समानता, आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना के बारे और अधिक जानेंगे और समझेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके हुनर को मजबूत बनाने की शुरूआत स्कूल से ही होगी. आप ही देश का भविष्य हैं".

ये भी पढ़ें:

Last Updated : August 18, 2026 at 5:36 PM IST