ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ पीठ पर लेने की जिद, बच्चों की अनोखी फरमाइश पर सुक्खू ने दिए हस्ताक्षर

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बच्चों ने ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया. सीएम ने पूरी की छात्रों की मांग.

सीएम सुक्खू ने बच्चों को दिया ऑटोग्राफ
सीएम सुक्खू ने बच्चों को दिया ऑटोग्राफ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 15, 2026 at 5:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद समारोह के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही विद्यार्थियों के बीच पहुंचे, बच्चों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान बच्चों की फरमाइश कुछ अलग ही थी. बच्चे मुख्यमंत्री से अपनी पीठ पर ऑटोग्राफ देने का आग्रह करने लगे. बच्चों की इस अनोखी जिद को देखकर मुख्यमंत्री भी मुस्कुराए.

बच्चों ने सीएम सुक्खू से की ऑटोग्राफ देने की मांग
बच्चों ने सीएम सुक्खू से की ऑटोग्राफ देने की मांग (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने पहले बच्चों को समझाते हुए कहा कि अगर वह कमीज की पिछली तरफ ऑटोग्राफ देंगे तो उनके मम्मी-पापा उनसे नाराज हो सकते हैं. मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर भी बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ. वे लगातार मुख्यमंत्री से पीठ पर ही ऑटोग्राफ देने की जिद करते रहे. बच्चों के उत्साह और मासूम जिद को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आखिरकार उनकी फरमाइश मान ली. उन्होंने बच्चों की शर्ट की पीठ पर ऑटोग्राफ दिए. इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी.

मुख्यमंत्री से ऑटोग्राफ मिलने के बाद बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस पल को अपने लिए यादगार बताया. पीठ पर मुख्यमंत्री का ऑटोग्राफ लेने की बच्चों की यह अनोखी जिद समारोह के बाद चर्चा का विषय बन गई. मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों की इच्छा पूरी करने का यह सहज अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया. बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार समारोह की औपचारिकताओं के बीच एक खुशनुमा और यादगार पल बन गया.

बच्चों को ऑटोग्राफ देते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
बच्चों को ऑटोग्राफ देते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही. समारोह के दौरान जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में हिस्सा लिया, वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने और उनके साथ यादगार पल बिताने के लिए बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी कर्मियों को मिल गया सारा DA , निराशा के बीच सोशल मीडिया पर मजेदार चुटकियां