जानें स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्या बड़े ऐलान किए?
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : August 15, 2026 at 12:27 PM IST
|Updated : August 15, 2026 at 1:01 PM IST
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के साथ कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की.
CM सुक्खू ने किए ये बड़े ऐलान
- वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी.
- प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है.
- प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा.
- वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त Class-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा.
- Class-I एवं Class-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा.
- वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे.
- जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे.
- 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी विभागों में एक लाख से अधिक पद खाली, हाईकोर्ट में सरकार के हलफनामे में खुलासा
ये भी पढ़ें: गबन किया तो नौकरी बचाने की उम्मीद भी छोड़ दें, हाईकोर्ट ने कहा- गलत कृत्य का इनाम नहीं बन सकता नियमितीकरण

