ETV Bharat / state

'बिहार में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा', CM सम्राट का सख्त संदेश

बोधगया में न्यू क्रिमिनल लाॅ के मंथन कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि इसी साल विक्रमशिला विश्वविद्यालय को किया जाएगा स्थापित. पढ़ें खबर

SAMRAT CHOUDHARY
CM सम्राट चौधरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 4, 2026 at 7:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के बोधगया में दो दिवसीय न्यू क्रिमिनल लॉ पर मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ आज से हो गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. 5 जुलाई को इसका समापन हो जाएगा. दो दिवसीय राजस्तरीप इस मंथन कार्यक्रम में करीब ढाई सौ जज और बिहार के सभी जिलों के एसपी व अन्य अधिकारी शामिल हुए.

CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन : इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लॉ डिपार्टमेंट से कहूंगा कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए आपका सहयोग मिलते रहना चाहिए. बिहार के लोग एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं. अभी इसी साल बिहार में 211 डिग्री कॉलेज एक साथ खोले गए हैं. वहीं 534 मॉडल स्कूल भी स्थापित किए गए हैं. बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. दुनिया में शिक्षा का केंद्र बिहार रहा है.

''नई आपराधिक विधियों का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय और कानून का कठोर अनुपालन सुनिश्चित करना है. बिहार सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और विधि के शासन को पूरी दृढ़ता के साथ स्थापित किया जाएगा.''- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

'PM मोदी ने दिया था टास्क' : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जब नालंदा आए, तो उन्होंने मुझे टास्क दिया. उनके दिए टास्क पर हमने काम किया है. नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू हो गई है. वहीं यह भी कहा गया था कि विक्रमशिला को भी स्थापित करें. कहना चाहूंगा कि इसी साल विक्रमशिला विश्वविद्यालय भी स्थापित हो जाएगा.

''मैं पूरी तरह से दोनों हाथ खोलकर लॉ डिपार्टमेंट से कहूंगा कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए आपका सहयोग मिलते रहना चाहिए. यह कार्यक्रम पांच विषयों के मंथन से जुड़ा है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम है. इस मंथन में बिहार के समृद्धि का रास्ता खुलेगा. कानून का राज स्थापित होगा.''- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

न्यू क्रिमिनल लॉ पर बिहार के बोधगया में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम का आयोजन बिहार ज्यूडिशल अकैडमी व बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की देखरेख में हो रहा है. बोधगया के कन्वेंशन सेंटर में यह दो दिवसीय राजस्तरीप मंथन कार्यक्रम चलेगा.

ये भी पढ़ें :-

CM सम्राट चौधरी का निर्देश- 'नेपाल बॉर्डर पर आर्थिक अपराधों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतें'