ETV Bharat / state

सीएम सैनी ने चलाई साइकिल, सुखना लेक पर लोगों से की मुलाकात, बोले- 'पीएम के फिट इंडिया संदेश को जन आंदोलन बनाएं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में साइकिल से सफर किया. सुखना लेक पर लोगों से बातचीत की.

CM Saini rides bicycle
CM Saini rides bicycle (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 19, 2026 at 10:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सुबह साइकिल से सफर किया. मुख्यमंत्री सुबह-सुबह सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से मुलाकात की और 'स्वस्थ भारत, स्वस्थ हरियाणा' का संदेश दिया.

चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने चलाई साइकिल: इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. पीएम मोदी ने आम जनता से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण कम करने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए सहयोग की अपील की है. इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए मैंने खुद भी साइकिल चलाकर लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया."

सीएम सैनी ने चलाई साइकिल, सुखना लेकर पर लोगों से की मुलाकात (ETV Bharat)

आमजन से पर्यावरण बचाने की अपील: सीएम सैनी ने कहा कि "विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने विपक्ष से भी अपील करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को जनता के साथ मिलकर देशहित में काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर विपक्ष को भी विकसित भारत अभियान में साथ आना चाहिए."

हरियाणा के लिए भी एसओपी जारी: मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि "राज्य सरकार ने अपनी जरूरतों और परिस्थितियों के हिसाब से SOP जारी की है. इसके तहत वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने का फैसला लिया गया है, ताकि ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सके."

स्वच्छता का दिया संदेश: सुखना लेक पर मौजूद लोगों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की. इस दौरान फिटनेस, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवनशैली को लेकर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाएं, जैसे छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें, तो इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी बड़ा फायदा मिलेगा. इस वैश्विक संकट में सभी को साथ खड़े होने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- काफिला छोड़ ई-रिक्शा से जींद लघु सचिवालय पहुंचे डिप्टी स्पीकर, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- बीजेपी विधायक ने रोडवेज बस और ऑटो में किया सफर, हरियाणावासियों से की ईंधन बचाने की अपील